डेट पर गए प्रेमी-प्रेमिका की मनचलों ने की थी हत्या, चोरी की बाइक से पकड़े गए हत्यारे, डेढ साल बाद खुला राज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रांची. झारखंड की रांची पुलिस ने डेढ़ वर्ष के लंबे अंतराल के बाद दोहरे हत्याकाण्ड का खुलासा किया है. पुसिस ने केस का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मामले में संलिप्त एक आरोपी की पूर्व में ही हत्या हो गई है. मृतक आरोपी नक्सली संगठन से जुड़ा हुआ था.

दरअसल राजधानी रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के रिंग रोड के समीप 13 नवंबर, 2021 की रात को नया हुलहुंडू निवासी विवेक और उसकी प्रेमिका पूजा की हत्या कर दी गई थी. रिंग रोड के किनारे मैदान में आरोपियों ने इस प्रेमी युगल की की दौड़ा-दौड़ाकर बड़ी बेरहमी से तेज धार वाले हथियार से काटकर हत्या कर दी थी. उसके बाद से ही पुलिस इस दोहरे हत्यकांड की गुत्थी सुलझाने में लगी थी. हालांकि उस वक़्त इस हत्याकांड का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था.

काफी प्रयास के बाद भी पुलिस के हाथ खाली थे. इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद हत्यारे मृतक की KTM बाइक को भी अपने साथ ले गए थे, जिसका भी कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा था लेकिन हाल ही मे पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ उस वक़्त लगी जब एक बाइक चोर गिरोह पुलिस की गिरफ्त में आया. उसकी निशानदेही पर खूंटी के मुर्मू से चोरी गई बाइक की बरामदगी हुई और फिर इस हत्या की गुत्थी सुलझी नजर आई.

आपके शहर से (रांची)

इस मामले में पुलिस ने रवि, आयुष और डेनियल को गिरफ्तार किया. उनके द्वारा पुलिस को ये जनकारी दी गई कि इस हत्याकांड कांड को अंजाम देने वालों मे एक आरोपी निरंजन बांडो भी था जो पीएलएफआई से जुड़ा हुआ था और पूर्व में उसकी हत्या हो चुकी है. आरोपियों ने बताया कि वो मैदान मे शराब पी रहे थे. इसी दरम्यान पूजा और विवेक भी मैदान पहुंचे थे. वो सभी पूजा के साथ जबर्दस्ती कर रहे थे और रेप की कोशिश थी जिसका विवेक और पूजा ने विरोध किया. इस कारण ही उन लोगों ने दोनों की हत्या कर दी.

Tags: Crime News, Jharkhand news, Murder, Ranchi news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें