PHOTOS: कम उम्र में शादी, फिर पति की हो गई मौत… बेटे की परवरिश के लिए थामा स्टीयरिंग, आज दी जाती है मिसाल

02

तब पहली बार घर की दहलीज से बाहर निकली गुलेश ने कहा कि मुझे शुरू शुरू में काफी घबराहट हुई. कई बातें भी सुनने को मिलीं कि गाड़ी चलाएगी आदमी के साथ बैठकर जाएगी. ऐसे ताने सुनने को भी मिले, लेकिन मैंने इन सब बातों को एक साइड में रखा और अपने बेटे के अच्छे जीवन के लिए मैं आगे चल पड़ी. दिल्ली से बाहर निकलकर मैं गाड़ी के स्टीयरिंग तक पहुंच गई. आज मैं 8 साल से गाड़ी चला रही हूं, अलग-अलग जगहों पर जाती हूं तो देखती हूं कि दुनिया में काफी बदलाव आया है, उत्तर प्रदेश की बात करें तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य की कायाकल्प कर दिया है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी लगातार महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रशंसनीय काम कर रहे हैं.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More