Adipurush OTT Release Date: जानिए कब-कहां ओटीटी पर रिलीज होगी प्रभास की आदिपुरुष, मेकर्स को मिले सैकड़ों करोड़!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. प्रभास, कृति सेनन और सैफ अली खान स्टारर ‘आदिपुरुष’ बड़े पर्दे पर रिलीज के लिए तैयार है. फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. यह फिल्म 16 जून को बड़े पर्दे पर दस्तक देगी. ओम राउत के निर्देशन में बनी यह फिल्म करीब 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी है. फिल्म की कमाई ज्यादा से ज्यादा हो इसके लिए मेकर्स ने एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म से सैकड़ों करोड़ रुपये में डील की है. फिलहाल इस फिल्म के वीएफएक्स और रामायण के मॉर्डन अडेप्टेशन को लेकर चर्चा जोरों पर है. लेकिन इसकी ओटीटी डील सुन आपके होश उड़ जाएंगे.

सिनेमा घरों में रिलीज के सिर्फ 52 बाद आदिपुरुष ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी. इसके लिए मेकर्स ने ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजॉन प्राइम (Amazon Prime) से डील है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेजॉन ने आदिपुरुष के मेकर्स को करीब 250 करोड़ रुपये दिए हैं. भारत में अमेजॉन और नेटफ्लिक्स में कड़ी टक्कर है. ऐसे में मेकर्स को काफी फायदा हुआ है. रिपोर्ट्स के अनुसार आदिपुरुष ने पहले ही अपने म्यूजिक, सैटेलाइट और अन्य डिजिटल राइट्स को बेचकर 432 करोड़ रुपये की भारी-भरकम कमाई भी कर ली है.

पहले दिन 100 करोड़ रुपये कमाई की उम्मीद
आदिपुरुष का फैंस का लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. 11 जून से इस फिल्म की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है. रिपोर्ट के अनुसार अब तक 1.5 लाख एडवांस टिकट बुक हो चुकी है. यानी 5 करोड़ रुपये के टिकट बिक चुके हैं. ऐसा माना जा रहा है कि यह फिल्म पहले ही दिन सभी भाषाओं को मिलाकर 100 करोड़ रुपये की कमाई कर लेगी.

क्या है आदिपुरुष की कहानी
आदिपुरुष में सुपरस्टार प्रभास मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. कृति सेनन मां सीता यानी जानकी के किरदार में नजर आएंगी. वहीं लंकापति रावण का मजबूत किरदार सैफ अली खान निभा रहे हैं. देवदत्त नागे बजरंगबली की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं सनी सिंह को पहली बार बड़ा रोल मिला है. वह लक्ष्मण का रोल प्ले करेंगे.

Tags: Adipurush, Kriti Sanon, Prabhas, Saif ali khan

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें