01

विटामिन D को सनशाइन विटामिन के रूप में भी जाना जाता है. यह हड्डियों के लिए बेहद जरूरी होता है, क्योंकि यह शरीर को कैल्शियम अवशोषित करने में मदद करता है. इसकी वजह से हड्डियों तक जरूरी कैल्शियम पहुंचता है और हड्डियों को मजबूती मिलती है. हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक विटामिन D की कमी होने पर थकान, मांसपेशियों में दर्द, हड्डियां कमजोर होना और डेवलपमेंट में बाधा जैसे लक्षण देखने को मिलते हैं. यह विटामिन बेहद कम फूड्स में पाया जाता है और आमतौर पर यह नॉन वेज फूड्स में होता है. आज आपको कुछ ऐसे फूड्स के बारे में बता रहे हैं, जिनमें विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है. (Image- Canva)
Author: Jagran Times
Post Views: 29






