CBI Action : जीएसटी डिप्टी कमिश्नर 7 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार, मसाला व्यवसायी से मांगे थे 1 करोड़ रुपए

जबलपुर. जबलपुर में सीबीआई ने जीएसटी विभाग के डिप्टी कमिश्नर को 7 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. डिप्टी कमिश्नर कपिल कांबले ने दमोह के पान मसाला व्यापारी त्रिलोक चंद सेन से 1 करोड़ रुपए की रिश्वत मांगी थी. इसकी पहली किश्त के तौर पर ये पैसे वसूले जा रहे थे. लेकिन उससे पहले ही सीबीआई ने कांबले को धरदबोचा.

जानकारी के मुताबिक दमोह के नोहटा में स्थित पान मसाला फैक्ट्री में 19 मई को जीएसटी विभाग ने छापा मारा था. वहां जीएसटी भरने में टैक्स चोरी का मामला पकड़ा गया था. मसाला फैक्ट्री संचालक त्रिलोक चंद सेन का कहना है, उनका व्यापार 2 साल से घाटे में चल रहा है. घाटे के कारण उन्होंने टैक्स जमा नहीं किया था. इसलिए जीएसटी विभाग ने उनकी फैक्ट्री और कार्यालय सील कर दिया था. गरीबी में आटा गीला हो गया था. इसके बाद जीएसटी ने 10 लाख रुपये जमा करने के निर्देश दिए थे. कड़ी कार्रवाई ना करने के बदले उनसे 1 करोड़ रुपए रिश्वत मांगी गई थी.

1 करोड़ की रिश्वत
मसाला फैक्ट्री संचालक त्रिलोक चंद सेन ने बताया कि बातचीत के बाद मामला 45 लाख में तय हो गया था. वो 35 लाख रुपए रिश्वत के रूप में दे चुके हैं. इसके साथ ही बकाया टैक्स और जुर्माने के साथ 10 लाख रुपए भी जमा किए. लेकिन फिर भी उनकी फैक्ट्री और कार्यालय को जीएसटी अफसर नहीं खोल रहे थे. वो लगातार एक करोड़ की पूरी रिश्वत मांग रहे थे. जीएसटी विभाग द्वारा रिश्वत के लिए परेशान करने के कारण उन्होंने सीबीआई में शिकायत कर दी.

आपके शहर से (जबलपुर)

मध्य प्रदेश

मध्य प्रदेश

ऐसे पकड़े गए डिप्टी कमिश्नर कांबले
तय प्लान के मुताबिक त्रिलोकचंद सेन रिश्वत की बाकी रकम लेकर डिप्टी कमिश्नर कपिल कांबले के पास पहुंचे तो सीबीआई ने उन्हें रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. सीबीआई जांच जारी है. कांबले के सर्विस रिकॉर्ड की भी जांच की गई और प्रकरण तैयार किया गया.

Tags: CBI Raid, Jabalpur news, Madhya pradesh latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More