फर्रुखाबाद – डीजी जेल एसएन साबत के निशा निर्देशन, एआईजी चित्रलेखा सिंह जी एवम डीआईजी जेल शिवहरि मीणा
के कुशल पर्यवेक्षण, जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह द्वारा मीटिंग में दिए निर्देशों के संदर्भ में आगामी योग सप्ताह को जोर शोर से मनाए बीवी जाने व राज्य सरकार के निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के उद्देश्य से कारागार में तैयारी आरंभ कर दी गई । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि योग प्रशिक्षक विवेक कुमार और अजीत पाल सिंह के कुशल मार्गदर्शन में कारागार में प्रतिदिन प्रातः योग अभ्यास कराया जा रहा है । योग अभ्यास के समय जेलर अखिलेश कुमार, उपजेलर अखिलेश मिश्रा, कृष्णा कुमारी, मुख्य चीफ ओम प्रकाश , शिवम त्रिवेदी जेल वार्डर आदि उपस्थित रहे।
Author: Up Head Line
Views: 38









