आदित्य कुमार/नोएडा. देश की राजधानी दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा का एक सोसाइटी (अपार्टमेंट) अपने एक फरमान को लेकर चर्चाओं में है. ग्रेटर नोएडा के हिमसागर अपार्टमेंट के अपार्टमेंट ऑनर एसोसिएशन (AOA) की तरफ से निवासियों के लिए एक पत्र जारी की गई है, जिसके बाद इस सोसाइटी के एओए की तुलना तालिबान से होने लगी है.
ग्रेटर नोएडा के हिमसागर अपार्टमेंट में लगभग 3,000 परिवार रहते हैं. इस सोसाइटी के एओए ने मंगलवार को एक पत्र जारी कर सोसाइटी के निवासियों को लुंगी और नाइटी पहन कर घूमने से मना किया है. लेटर में लिखा है कि आप सभी से अपेक्षा की जाती है कि आप सोसाइटी में विचरण करें, तो अपने आचरण और पहनावे पर विशेष ध्यान रखे ताकि आपके व्यवहार से किसी को आपत्ति करने का मौका न मिले. आपके बालक-बालिकाएं भी आपसे सीखती हैं. अतः सभी से अनुरोध है कि लुंगी एवं नाइटी, जो कि घर का पहनावा है, इन्हें पहन कर विचरण न करें.
सोशल मीडिया में वायरल हुआ AOA का पत्र
आपके शहर से (दिल्ली-एनसीआर)

साइक्लोन बिपरजॉय के दौरान ट्रेनों को सुरक्षित चलाने के लिए रेलवे ने की ये तैयारी, यहां जानें!

Success Story: 24 साल के सौरव जोशी कमाते हैं 80 लाख महीना, पिता करते थे मजदूरी, जानें कैसे बदल गई जिंदगी

साइक्लोन बिपरजॉय की वजह से रेलवे ने निरस्त की तमाम ट्रेनें, देखें आपकी ट्रेन तो इस लिस्ट में नहीं है

गाजियाबाद में ई-व्हीकल चालकों को मिलेगी राहत, शहर में कहीं भी चार्ज कर सकेंगे वाहन

वंदेभारत ट्रेन को रिकॉर्ड स्पीड में दौड़ाने की तैयारी, जानें रूट और स्पीड

Crime News: दिल्ली के नजफगढ़ में सनसनीखेज वारदात! कार में बैठे शख्स की गोली मारकर हत्या, पुलिस को यह शक

‘हम देखने में महिला पहलवानों से ज्यादा अच्छी हैं…’बृजभूषण शरण के समर्थन में ये क्या बोल गई महिला

बुलेट ट्रेन के लिए पाइल का आधे से अधिक काम हुआ पूरा, जानें और डेवलपमेंट

स्वाद का सफ़रनामा: ब्लड ग्लूकोज़ कंट्रोल करती है पिपली, लिवर के लिए भी है लाभकारी, गुणों से भरपूर है यह मसाला

गाजियाबाद-नोएडा में चार दिन तक बंद रहेगा पानी, ये इलाके रहेंगे प्रभावित

स्मोकिंग किल्स! सैलून के अंदर पी रहा था सिगरेट, टोका तो सीने में कैंची से 9 बार किए ताबड़तोड़ वार, आरोपी अरेस्ट
लेटर जारी होने के बाद किसी ने उसकी फ़ोटो सोशल मीडिया पर डाल दिया, तब से लोग एओए के इस व्यवहार को तालिबान से जोड़ रहे हैं. गुलाम नाम के एक ट्विटर यूजर ने लिखा कि देश धीरे-धीरे तालिबानीकरण की तरफ बढ़ रहा है. वहीं, अल्फा नाम के एक यूजर ने लिखा ‘तालिबान इन द हाउस’.
10 जून को जारी की गई थी सूचना
सोसाइटी की यह चिट्ठी बीते दस जून को जारी की गई थी. इसके तीन दिन बाद यानी 13 जून को किसी ने इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो वायरल हो गया है. हिमसागर अपार्टमेंट के सचिव हरि प्रकाश के नाम से यह चिट्ठी जारी की गई है. न्यूज़ 18 लोकल ने एओए से बात करने के लिए उनको फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल पिक नहीं किया.
.
Tags: Greater noida news, Local18, Noida news, Society, Taliban, Up news in hindi
FIRST PUBLISHED : June 14, 2023, 07:30 IST






