बिलासपुर में यहां मिलता है 55 रुपए में चीज पिज्जा, डोमिनोज से भी लाजवाब है स्वाद

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सौरभ तिवारी/बिलासपुर. बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र में एक पिज्जा स्टोर खुला है. यहां मात्र 55 रुपए से चीज युक्त पिज्जा शुरू होता है. इस दुकान को 8 साल डोमिनोज में काम करने वाले अरुण साहू ने खोला है. यहां के पिज्जा की बात करें तो स्वाद और चीज के मामले में तो पिज्जा बेहतरीन है ही, लेकिन साथ में दाम भी काफी कम है. “परफेक्ट पिज्जा” दुकान में आपको 55 रुपए में चीज पिज्जा मिल जाएगा. वहीं इनके पास मिलने वाले पिज्जा की खासियत यह है कि इनका पिज्जा टेस्ट और चीज के मामले में डोमिनोज से बेहतर है.

बर्गर सैंडविच भी हैं विकल्प 

समय के साथ दुकान फेमस हो रही है, जो यहां एक बार आता है वह दोबारा इनका पिज्जा खाने जरूर आता है. परफेक्ट पिज्जा में आपको पिज्जा के अलावा स्वादिष्ट सैंडविच, बर्गर, कोल्ड्रिंक्स और अन्य आइटम भी मिल जाएंगे, लेकिन यहां की खासियत है कम दाम में मिलने वाला बेहतरीन स्वाद, जिसके लोग दीवाने हैं. पिज्जा का बेस भी यहीं बनाया जाता है. पिज्जा में डालने वाली चीजें भी फ्रेश रहती हैं, जिससे इसका स्वाद लाजवाब रहता है.

8 साल डोमिनोज में किया काम 

स्टोर के मालिक अरुण साहू बिलासपुर के निवासी हैं. उन्होंने 8 साल डोमिनोज में काम किया है. वहीं अब खुद का पिज्जा स्टोर खोल कर लोगों को डोमिनोज वाला स्वाद कम दाम में दे रहे हैं.

Tags: Bilaspur news, Chhattisagrh news, Food 18, Latest hindi news, Pizza

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें