इंदौर. मध्य प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में मुकाबला काफी रोचक होने वाला है. इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि टिकट के दावेदार पूरी तरह से सक्रिय नजर आने लगे हैं, लेकिन एक सीट पर एक से अधिक नेताओं की दावेदारी ने कांग्रेस के लिए टेंशन जरूर बढ़ा दी है. हम बता कर रहे हैं इंदौर का ह्रदय स्थल और प्रमुख व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र कहे जाने वाली विधानसभा क्षेत्र तीन की, जिसमें कांग्रेस से जुड़े पूर्व मंत्री महेश जोशी के परिवार की खींचतान चुनाव से पहले खुलकर सामने आ गई है. दरअसल विधानसभा तीन से तीन बार विधायक रह चुके अश्विन जोशी एक बार फिर से टिकट को लेकर खुलकर सामने आ गए हैं.
उधर, अश्विन जोशी के चचेरे भाई और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे पूर्व मंत्री महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी ने भी टिकट को लेकर ताल ठोक दी है. पिछले दो चुनाव में हार का सामना कर रहे अश्विन जोशी का दावा है कि वे तीन बार विधायक रहे हैं. ऐसे में इसमें कोई शक नहीं है कि पार्टी उन्हें एक बार फिर मौका देगी, क्योंकि वे ही बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के विधायक बेटे आकाश विजयवर्गीय को पटकनी दे पाएंगे. हालांकि वे कांग्रेस से टिकट ना मिलने पर बागी होकर चुनाव लड़ने के संकेत भी दे रहे है, जिससे कांग्रेस की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं.
कमलनाथ और दिग्विजय सिंह के सामने बड़ी चुनौती
वहीं, पूर्व विधायक अश्विनी जोशी के चचेरे भाई और पूर्व मंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे महेश जोशी के बेटे पिंटू जोशी इस पर खुलकर मैदान में आ गए हैं. उनका कहना है कि उनके पिताजी महेश जोशी ने अपनी सीट अश्विन जोशी को दी थी. वे पांच बार कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं, लेकिन पिछली बार जब मैने टिकट मांगा था तब भी मेरे चचेरे भाई अश्विनी जोशी को ही टिकट दे दिया गया था, लेकिन तभी पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने मुझ से 2023 के चुनाव में टिकट देने का वाद किया था और वे इसी वादे के चलते पिछले 5 साल से अपनी तैयारी कर रहे हैं, लेकिन इस बार जनता, कार्यकर्ता और नेता मेरे साथ हैं, इसलिए मुझे मौका भी मिलेगा औैर मैं चुनाव भी जीतूंगा.
आपके शहर से (इंदौर)

Photos: सतपुड़ा भवन में आग, कैसे लगी, क्या-क्या हुआ नुकसान, क्यों हो रही सियासत

Dewas : हाईवे पर होटल में जिस्मफरोशी, पुलिस ने छापा मारा तो पकड़े गए 18 लड़के लड़कियां

Indore Hostels: इंदौर में चाहिए हॉस्टल…तो ये 3 लोकेशन हैं बेस्ट, गर्ल्स के लिए भी सेफ

चंबल नदी से शिफ्ट किए जाएंगे घड़ियाल, पंजाब की व्यास नदी नया ठिकाना

मेरा पोता तो मुझसे आगे निकल गया, दादा दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो तो BJP बोली- बढ़ रहा वंशवाद

Sagar Weather: प्री-मानसून की पहली बारिश से राहत, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

बकरी के साथ दरिदों ने पार की हैवानियत की हद, जिसने सुना उसके उड़े होश, पुलिस भी सन्न

OMG! हजारों तोतों को एक साथ देखना है…तो इस मंदिर में आइए, दर्शन के बाद भोजन करते हैं मिट्ठू

Conversion: गंगा जमुना स्कूल का नहीं ढहाया जा सका अवैध निर्माण, विरोध के कारण गाड़ी से उतर ही नहीं पाए अफसर

दुकानदार से रिश्वत वसूल रहे थे बिजली कर्मचारी, लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों धरदबोचा

Mahakal Temple : शाहरुख खान के बंगले पर तैनात सिक्यूरिटी कंपनी अब महाकाल लोक की करेगी सुरक्षा
उधर, जोशी बंधुओं की खींचतान से बीजेपी राहत महसूस कर रही है. इंदौर की विधानसभा तीन से मौजूदा बीजेपी विधायक आकाश विजयवर्गीय का कहना है कि हालांकि भाइयों के बीच टिकट की खींचतान कांग्रेस पार्टी का अंदरूनी मामला है, लेकिन मेरा दावा है कि जोशी बंधुओं में से कोई भी चुनाव लड़ ले, विधानसभा तीन में बीजेपी प्रचंड मतों से जीतेगी. वहीं आकाश विजयवर्गीय ने तो यहां से पूर्व सीएम कमलनाथ और दिग्विजय सिंह को भी चुनाव लड़ने की चुनौती दी है.
ये भी पढ़ें: जया किशोरी से हुई इंस्पायर, 17 साल में बनीं कथावाचिका, सुनने जुटती है हजारों की भीड़
दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कांग्रेस के दिवंगत नेता महेश जोशी के काफी करीबी रहे हैं. वे उनको अपना राजनैतिक गुरू भी मानते थे, इसलिए जब महेश जोशी का निधन हुआ तब उनके बेटे पिंटू जोशी को राजनीति में आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दिग्विजय सिंह ने ली थी. ऐसे में पिंटू जोशी को दिग्विजय कोटे से टिकट मिलने की आस है. वहीं अश्विन जोशी को उम्मीद है कि कमलनाथ उन पर भरोसा जताएंगे. बहरहाल विधानसभा चुनाव से पहले जोशी बंधुओं की ये खींचतान कांग्रेस के लिए परेशानी का सबब बनती जा रहा है. ऐसे में ये देखना लाजमी होगा कि अपनी ही पार्टी में उठे बवंडर को वो कैसे शांत कर पाती है.
.
Tags: Indore news, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 16:25 IST






