Earthquake: दिल्ली-एनसीआर से लेकर जम्मू-कश्मीर तक भूकंप के तेज झटके , लोगों में मचा हड़कंप

विशाल झा /गाजियाबाद. दिल्ली, गाजियाबाद,नोएडा समेत एनसीआर के तमाम इलाकों में मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए. जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल गए. यह झटके इतने तेज थे कि पंखे और और अन्य समान भी हिलने लगा था.

इस भूकंप का केंद्र जम्मू कश्मीर का डोडा बताया जा रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक चीन और पाकिस्तान में भी भूकंप का असर देखने को मिला. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापा गया. ऐसे में 4 से 4.4 रिएक्टर पैमाने तक के भूकंप की दोबारा से संभावनाएं जताई जा रही है. हालांकि इस भूकंप का चक्रवात दीपक जॉय से कोई संबंध नहीं है ऐसा दिल्ली के भूकंप वैज्ञानिकों का कहना है.

दोबारा लग सकता है झटका
न्यूज 18 लोकल से बात करते हुए गाजियाबाद के निवासी विक्की भट्ट ने बोला कि उन्होंने ऐसा भूकंप पहले कभी नहीं देखा. यह भूकंप लगातार कई सेकंड तक चलता रहा, जिसके कारण से घर तेजी से हिलने लगे. भय का ऐसा माहौल बन गया कि लिफ्ट की जगह सीढ़ियों से ही नीचे उतरकर सोसाइटी कैंपस में जाना पड़ा. इस दौरान आसपास के भी अन्य लोग अपने घरों से बाहर निकल गए.आपको बता दें इस प्रकार की भूकंप से जर्जर इमारतों के गिरने का भी खतरा बढ़ जाता है. इसलिए भूकंप के समय खाली जगह पर जाना बेहतर विकल्प माना जाता है.

मार्च में भी हिली थी धरती 
भारत के कई राज्यों में भूकंप का सिलसिला बना हुआ है. मार्च के महीने में भी कई राज्यों में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. जिसमें रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.6 दर्ज हुई थी . जिसका असर दिल्ली- एनसीआर,उत्तर प्रदेश, जम्मू कश्मीर हिमाचल,पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में देखने के लिए मिला था.

Tags: Ghaziabad News, Local18, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More