शुभमन गिल ही नहीं इन 5 सितारों के साथ जुड़ा सारा अली खान का नाम, लेकिन हर बार टूटा एक्ट्रेस का दिल, देखें लिस्ट


मुंबई. बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान बीते कुछ महीनों से लगातार चर्चा में हैं. खबर है कि सारा भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर शुभमन गिल को डेट कर रही हैं. दोनों को मुंबई में डिनर करते स्पॉट किया गया था. इसी के बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चा थी. लगातार सुर्खियां बने रहने के बाद बीते दिनों शुभमन गिल ने सारा अली खान को इंस्टाग्राम से अनफॉलो भी कर दिया था. इस बात से ये अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों के बीच कोई सीरियस रिश्ता नहीं है. सारा अली खान का शुभमन गिल से पहले भी 4 सितारों के साथ नाम जोड़ा जा चुका है.

शुभमन गिल के साथ अफेयर की खबरें
शुभमन गिल और सारा अली खान को लेकर अफवाहों का बाजार बीते साल से गर्म है. दरअसल बीते साल अगस्त के महीने में सारा अली खान को एक रेस्टोरेंट में शुभमन गिल के साथ देखा गया था. इसके बाद दिल्ली के होटल में भी सारा और शुभमन के एक साथ बाहर निकलने की खबरें सामने आईं. लेकिन ये सब तब तक अफवाहें बनी रहीं जब तक शुभमन गिल ने इसको लेकर अपना जवाब नहीं दिया. इसके बाद शुभमन गिल जब पंजाबी चैट शो दिल दियां गल्लां (Dil Diyan Gallan) में पहुंचे थे. शो की होस्ट सोनम बाजवा (Sonam Bajwa) ने यहां शुभमन गिल से सारा अली खान को डेट करने को लेकर सवाल पूछा. इस पर शुभमन ने डेटिंग की खबरों से इंकार नहीं किया था. हालांकि अब दोनों के बीच रिश्ते को लेकर इक्वेशन साफ हो गई है.

कार्तिक आर्यन के साथ भी खूब सुर्खियों में रहा रिलेशनशिप
सारा अली खान शुभमन गिल से पहले अभिनेता कार्तिक आर्यन को डेट करने की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में रह चुकी हैं. करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में सारा अली खान ने कार्तिक आर्यन को डेट करने की इच्छा जाहिर की थी. इसके बाद एक ईवेंट में रणवीर सिंह ने सारा को कार्तिक आर्यन से मिला दिया था. इसका वीडियो भी काफी वायरल हुआ था. इसके बाद दोनों कई महीनों तक एक दूसरे को डेट करते रहे.

सुशांत सिंह राजपूत के भी चर्चा में रहा रिश्ता
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ भी सारा अली खान की डेटिंग की खबरें आती रही. सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म बद्रीनाथ के जरिए ही सारा अली खान ने डेब्यू किया था. दोनों के डेटिंग की खबरें चलती रहीं लेकिन इन खबरों पर पक्की मुहर तब लगी जब सारा अली खान ने एनसीबी को अपने बयान में इसकी पुष्टि की थी. सारा अली खान ने एनसीबी को जांच के दौरान बताया था कि हम एक समय पर डेट कर रहे थे, लेकिन जब मुझे उनके चीट करने की जानकारी मिली तो मैं उनसे दूर हो गई.

ईशान खट्टर के साथ भी जुड़ा नाम

अभिनेता ईशान खट्टर को भी सारा अली खान डेट कर चुकी हैं. हालांकि सारा अली खान ने खुलकर ईशान खट्टर का नाम नहीं लिया. करण जौहर के शो कॉफी विथ करण में पहुंची सारा अली खान ने कहा था कि उन्होंने बॉलीवुड में सक्रिय दो अभिनेता भाइयों में से एक को डेट किया है. इस दौरान सारा का इशारा ईशान खट्टर की तरफ था. दोनों को रिलेशनशिप के दौरान कई बार साथ में स्पॉट भी किया गया है.

Tags: Sara Ali Khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More