घर में तुलसी के साथ लगाएं ये पौधे, धन की होगी बरसात, नौकरी में मिलेगी तरक्की, सुख शांति का होगा वास

हाइलाइट्स

घर में तुलसी के पौधे को लगाना बहुत शुभ माना जाता है
काला धतूरा भगवान शिव को बहुत पसंद होता है

Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना गया है. लगभग प्रत्येक हिंदू के घर में आपको तुलसी का पौधा लगा मिल जाएगा. मान्यताओं के अनुसार रोजाना तुलसी की पूजा और जल चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है. घर के आंगन में तुलसी के पौधे को लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है. मान्यताओं के अनुसार तुलसी का पौधा लगाने से मां लक्ष्मी बेहद खुशी होती हैं. रोजाना विधि-विधान से तुलसी पूजा करने से घर में सुख शांति का वास होता है.

आंगन में तुलसी का पौधा लगाने से नकरात्मक ऊर्जा खत्म होती है. इससे घर में धन-धान्य की कमी नहीं होती है. हिंदू धर्म में ऐसी भी मान्यता है कि यदि तुलसी के पौधे के साथ कुछ खास पौधे लगाए जाएं तो इससे घर परिवार की सुख-संपदा में मिलने वाला लाभ कई गुना तक बढ़ सकता है. आइए आज हम इंदौर निवासी ज्योतिष एवं वास्तु सलाहकार पंडित कृष्ण कांत शर्मा से इस विषय में ज्यादा जानकारी लेते हैं.

इसे भी पढ़ें- बुरी नजरों से बचने के लिए अपनाएं काले-काले छोटे बीजों के ये उपाय, सोए भाग्य को जगाए, कई समस्याओं के लिए कारगर

1.शमी का पौधा: वास्तु शास्त्र में मुताबिक शमी के पौधे का बहुत महत्व बताया गया है. शमी के पौधे को बेहद शुभ माना गया है. शमी के पौधे का संबंध शनि देव से माना गया है. यह भगवान शिव को भी चढ़ाया जाता है. हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार यदि इस पौधे को तुलसी के पौधे के साथ घर में लगाया जाए तो यह परिवार को कई गुना तक लाभ देता है. इसलिए घर में जहां तुलसी का पौधा लगाएं वहां शमी का पौधा भी लगाना चाहिए.

2.काला धतूरा: काला धतूरा भगवान भोलेनाथ को बहुत पसंद होता है. काले धतूरे को भगवान भोलेनाथ को अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि काले धतूरे के पौधे में भगवान शिव का वास होता है. यही वजह है कि इस पौधे को घर में लगाने से भगवान भोलेनाथ की कृपा प्राप्त होती है. इससे व्यापार-व्यवसाय नौकरी में तरक्की मिलती है. घर में काले धतूरे का पौधा लगाकर इसकी नियमित पूजा करने से पितृ दोष से भी मुक्ति मिलती है. इसके लिए रोजाना सुबह स्नान करक पौधे में जल मिश्रित दूध अर्पित करें.

इसे भी पढ़ें- भूलकर भी नहीं करें ये 5 गलती, मां लक्ष्मी होती हैं बेहद नाराज, धन का हो जाएगा अभाव, घर में आएगी कंगाली

Tags: Astrology, Dharma Aastha, Lifestyle

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More