
प्रकृति इतनी अनोखी है कि जब-जब आप उसके अनोखेपन को देखेंगे, तब-तब आपको हैरानी होगी और इस दुनिया में अधिक प्यार हो जाएगा. प्रकृति ने जीवों को बनाया और एक फूड चेन का निर्माण किया. जिसके तहत शाकाहारी जीव बनाए, जो फल-पत्तियां खाते थे और मांसाहारी जीव बनाए जो उन्हें खाने लगे. कुछ जीव ऐसे भी होते हैं जो मांस और पत्तियां दोनों ही चबा जाते हैं. पर हैरानी की बात तब होती है जब एक ‘शुद्ध शाकाहारी’ जानवर मांस खाता नजर आ जाता है. बीते दिनों एक हिरण का वीडियो वायरल (Deer chewing snake video) हो रहा था जिसमें वो सांप को अपने मुंह से चबाता नजर आ रहा है. ये दृश्य वाकई चौंकाने वाला था पर अब एक और ऐसा ही नजारा सामने आ गया है जिसमें जिराफ जैसा शाकाहारी जानवर भी, हड्डियां चबा (Giraffe eat bone video) रहा है.
Giraffes are herbivores & use their long necks to reach the leaves & buds in the tree top. They have evolved that way.
But sometimes chew & eat bones to get phosphorus. Nature is amazing. https://t.co/Llw6bHRj9I pic.twitter.com/VkICSn1lin
— Susanta Nanda (@susantananda3) June 12, 2023
.
Tags: Ajab Gajab news, Trending news, Weird news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:41 IST






