Home Loan : अब 40 साल के लिए मिलेगा होम लोन, Delhi-Noida में खरीदें फ्लैट, किराये से कम होगी EMI

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Home Loan Tenure: अपना घर खरीदने का सपना सभी की आंखों में होता है. इसे पूरा करने के लिए ज्‍यादातर लोगों को लोन की जरूरत पड़ती है. बैंक सेअमूमन 30 साल के लिए ही होम लोन मिलता है, लेकिन एक निजी फाइनेंस सर्विस कंपनी ने 40 साल के लिए होम लोन देने का ऐलान किया है. हम आपको बता रहे हैं कि सभी प्रमुख बैंकों में अधिकतम कितने समय के लिए लोन मिल सकता है.

01

देश में सबसे बड़े सार्वजनिक बैंक एसबीआई (SBI) भी सामान्‍य तौर पर 30 साल के लिए ही होम लोन ऑफर करता है. एडऑन के तौर पर लोन में अतिरिक्‍त सुविधा लेने पर बैंक की ओर से अधिकतम 33 साल के लिए लोन ऑफर किया जा सकता है.

02

बजाज हाउसिंग फाइनेंस ने होम लोन का सबसे ज्‍यादा टेन्‍योर पेश किया है. इस फाइनेंस कंपनी ने 40 साल तक अधिकतम अवधि का होम लोन पेश किया है. इससे पहले कंपनी सिर्फ 30 साल तक का टेन्‍योर देती थी. टेन्‍योर को बढ़ाने के साथ कंपनी ने सबसे कम ईएमआई पेश किया है. कंपनी ने बताया है कि ग्राहक इस टेन्‍योर के साथ प्रति 1 लाख रुपये 733 रुपये की ईएमआई पेश की है.

03

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) भी अधिकतम 30 साल का होम लोन टेन्‍योर पेश कर रहा है. यानी निजी क्षेत्र के इस बैंक से होम लोन लेने वाले को इसे चुकाने के लिए 30 साल का समय दिया जाएगा.

04

निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी (HDFC) ने भी अपने ग्राहकों को अधिकतम 30 साल का टेन्‍योर दिया है. बैंक फिलहाल 8.50 फीसदी की शुरुआती ब्‍याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है. यहां से लोन लेने वाले को प्रति 1 लाख रुपये पर 769 रुपये की ईएमआई देनी होगी.

05

सार्वजनिक क्षेत्र के एक और बैंक पीएनबी हाउसिंग (PNB Housing) भी अधिकतम 30 साल का टेन्‍योर ऑफर करता है. इस बैंक से लोन लेने वाले को इसे चुकाने के लिए अधिकतम 30 साल का समय दिया जाता है.

06

बैंक ऑफ बड़ौदा भी अपने ग्राहकों को अधिकतम 30 साल का मौका देता है. टेन्‍योर को अधिकतम 30 साल रखा गया है तो ग्राहक लोन चुकाने के लिए इतना ही समय मिलता है. इस बैंक का मिनिमम टेन्‍योर होम लोन के लिए 5 साल रखा गया है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें