इंसुलिन से भरे हुए हैं ये 4 ग्रीन जूस, पीते ही गिरने लगता है ब्लड शुगर लेवल! तेजी से कंट्रोल हो सकता है डायबिटीज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

डायबिटीज के मरीजों को खान पान में संयम बेहद जरूरी.
लौकी के जूस के सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल किया जा सकता है.

Juice For Control Diabetes: डायबिटीज की बीमारी होने पर लाइफस्टाइल में कई बदलाव करने होते हैं. शुगर के मरीजों को खान-पान से लेकर रोजाना के दिनचर्या में काफी संयम रखना होता है. थोड़ी सी भी लापरवाही से ब्लड शुगर लेवल तेजी से बढ़ता है और शुगर के मरीजों की तबियत बिगड़ने लगती है. ब्लड शुगर के मरीजों को जहां कई चीजों को खाने की मनाही होती है, वहीं इन्हें कुछ हेल्दी फूड्स और जूस लेने की सलाह दी जाती है. आइए आज हम आपको आयरन और कैल्शियम से भरपूर ऐसे ही कुछ जूस के बारे में बताते हैं जिनके सेवन से ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जा सकता है.

1.सहजन जूस: मेडिकल न्यूज टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक सहजन यानी मोरिंगा जूस में के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. मोरिंगा का जूस कई बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें कई एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं जो फ्री रेडिकल्स से लड़ने में मदद करते हैं. डायबिटीज के मरीजों के लिए भी मोरिंगा का जूस रामबाण है. इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल होता है.

इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं किचन में रखे इस मसाले की चाय, पेट की चर्बी को काटकर कारेगा बाहर, 5 फायदे देख रह जाएंगे दंग

2.पालक जूस: पालक पोषक तत्त्वों का खजाना है. इसमें कई विटामिन, खनिज तत्व और अमीनो एसिड भरपूर मात्रा में होते हैं. पालक का जूस कई बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद है. शरीर में खून की कमी (एनीमिया), अर्थराइटिस सहित कई बीमारियों में इसके सेवन की सलाह दी जाती है. पालक का जूस डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी बहुत लाभकारी है. इसके सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल रहता है.

3.लौकी जूस: लौकी जूस डाइजेशन के लिए बेहद फायदेमंद होता है. इसमें फाइबर समेत कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं. लौकी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है. यह ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है.

इसे भी पढ़ें- पोषक तत्वों का खजाना है यह हरी सब्जी, हार्ट के लिए बेहद फायदेमंद, कई बीमारियों को करे दूर, स्वाद से भी है भरपूर

4.एलोवेरा जूस: एलोवेरा में विटामिन सी, विटामिन ई जैसे कई एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं. यह ऐसी औषधि है जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद है. एलोवेरा जूस के नियमित सेवन से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है.

Tags: Health benefit, Health News, Lifestyle

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें