लहसुन का उत्पादन हुआ कम, डिमांड के चलते बढ़ेंगे भाव, जानें जोधपुर में लहसुन के भाव

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


 पुनीत माथुर/ जोधपुर. किसी भी सब्जी में लहसुन का प्रयोग करते ही उसका जाएगा शानदार हो जाता है लहसुन स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक है. जोधपुर मंडी में रोजाना तीन से चार ट्रक लहसुन बिकने के लिए पहुंच रहा है. इस बार खेतों में उत्पादन कम होने के चलते लहसुन के भाव बढ़ने की भी संभावना है. ऐसे में व्यापरियों को उम्मीद है कि लहसुन के भावों में तेजी आएगी.

जोधपुर मंडी में 8 से 10 होलसेल व्यापारी है जो रोजाना 1000 से 1500 कट्टे लहसुन बेचते हैं व्यापारी बताते हैं कि जोधपुर में कोटा झालावाड़ के अलावा मध्यप्रदेश के मंदसौर और नीमच से भी लहसुन पहुंच रहा है लोकल लहसुन की डिमांड मार्केट में कम है. इस साल खेती में 40% तक लहसुन की फसल कम हुई है. मार्केट में लहसुन की अच्छी डिमांड है बड़ी और फुल साइज की लहसुन 100 रूपये और उससे अधिक में बिक रही है. वहीं मध्यम साइज की लहसुन से 65 और 70 रूपये तक बिक रही है. वहीं छोटी लहसुन 30 से 35 रूपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है. बीच में बड़ी लहसुन के भाव 125 रूपये तक पहुंच चुके थे. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि मार्केट में डिमांड अधिक होते ही लहसुन के भाव बढ़ जाते हैं और इस बार फसल कम हुई है और डिमांड अच्छी है उम्मीद है कि डिमांड के चलते लहसुन के भाव बढ़ेंगे.

लहसुन खाना स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है. लहसुन खाने से डायबिटीज, कोलेस्ट्रॉल और हाई बीपी जैसे रोग खत्म हो जाते हैं. लहसुन कई रोगों का नाश करता है साथ ही कच्चा लहसुन खाने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. सर्दियों में लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सर्दी जुकाम जैसे संक्रमण रोगों से मुक्ति मिलती है कहते हैं कि लहसुन खाने से बीमार पड़ने का खतरा भी कम हो जाता है.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 19:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें