जल्द बनकर तैयार हो जाएगा यूपी का पहला रेल हेरिटेज एंड कोच रस्टोरेंट, लजीज व्यंजनों का उठा सकेंगे लुफ़्त

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिकांत शर्मा/आगरा. अगर आप भारतीय रेल से जुड़ी हेरिटेज चीजों को पसंद करते हैं और भारतीय रेलवे से लगाव रखते हैं तो ये ख़बर आपके लिए है. आगरा रेल मंडल के द्वारा यूपी का पहला रेल हेरिटेज पार्क और रेल कोच रेस्टोरेंट बनाया जा रहा है. यह रेल पार्क आगरा कैंट जाने वाले मार्ग श्री राम चौराहे पर बनाया जा रहा है. जिस जगह पर हेरिटेज पार्क बन रहा है कभी वहां गंदगी का अंबार लगा रहता था.

आगरा रेल मंडल की तरफ से इस जगह का बेहद खूबसूरत तरीके से इस्तेमाल किया गया है और रेल के बीच में अब रेस्टोरेंट चला जाएगा. आधे से भी अधिक काम पूरा हो चुका है और अगले 3 से 4 महीने में आप इस रेल कोच रेस्टोरेंट्स आनंद उठा सकेंगे. उत्तर मध्य रेलवे ( एनसीआर) UP का पहला हेरिटेज पार्क ताज नगरी में बनाया जा रहा है.

रेल कोच मिले सकेंगे लजीज व्यंजनों का स्वाद
इस हेरिटेज पार्क में विजिटर्स भारतीय रेलवे का इतिहास भी जान सकेंगे, साथ ही रेल कोच रेस्टोरेंट्स अपना मन पसंदीदा लजीज व्यंजनों का लुफ्त उठा सकेंगे. रेल कोच रेस्टोरेंट और हेरिटेज पार्क का काम बहुत तेजी से चल रहा है और आने वाले 3 से 4 महीने में ये पार्कशुरू हो जाएगा. इस पार्क को बेहद खूबसूरत तरीके से डिजाइन किया जा रहा है.

एक रेलवे के कोच को खूबसूरत तरीके से डेकोरेट कर उसके अंदर रेस्टोरेंट चलाया जाएगा .साथ ही रेलवे से जुड़े हेरिटेज चीजों को देखने के लिए और उनका इतिहास जाने के लिए सजाया जाएगा. बच्चों के लिए पार्क, झूले,मनोरंजन के साधन का भी बंदोबस्त किया गया है.

80 लाख रुपए में हिल्टन ग्रुप दिया गया पार्क
आगरा रेलवे मंडल की पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि आगरा कैंट प्रतापपुरा रोड श्री राम चौराहे के पास रेलवे की खाली जमीन यूं ही बेकार पड़ी थी. वह जमीन कूड़े घर में तब्दील हो गई थी. उसके बाद रेलवे ने इस जमीन को हेरिटेज पार्क बनाने की योजना बनाई.

यहां पर हेरिटेज पार्क का काम तेजी से चल रहा है. इस हेरिटेज पार्क में विजिटर रेलवे का इतिहास जानेंगे साथ ही खूबसूरत रेल कोच रेस्टोरेंट का भी लोग लुफ़्त उठाएंगे. 80 लाख रुपे में होल्टन ग्रुप को यह पार्क लीज पर दिया गया है. यानी कि रेलवे को भी कमाईहोगी. आने वाले 3 से 4 महीने में लोग इसका लुक्स उठाएंगे.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 22:12 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें