Basti News : ट्रामा सेंटर तक जाने में मरीजों की पीड़ा हो जाती है दोगुनी, सड़क हुई बदहाल, जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती: सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के लिए काफी सजग है, स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा करोड़ों अरबों रुपए का फंड दिया जा रहा है. वहीं बस्ती जनपद के जिला अस्पताल में तमाम व्यवस्थाओं की तरह सड़कें भी बदहाल हैं. ट्रामा सेन्टर तक जाने के लिए आपको जूझते और झूलते हुए जाना पड़ेगा. अगर किसी की हालत ज्यादा खराब है तो वो मरीज अस्पताल तक पहुंचने में दम तोड़ देगा.

बस्ती जनपद के जिला अस्पताल के ट्रामा सेन्टर तक जाने के लिए मरीजों को गड्ढों से होकर गुजरना पड़ता है. आपको बता दे की जिला अस्पताल के मुख्य गेट से लेकर ट्रामा सेन्टर तक के रास्ते तक की सड़क पूरी तरह से जर्जर हो गई है. सड़कें जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है. जिससे गुजरते ही मरीजों की पीड़ा दुगनी हो जाती है और वो दर्द से कराह उठते हैं. एक साल से अधिक समय से जर्जर हुई इस रोड पर किसी भी जिम्मेदार की नजर नहीं जा रही है.

सड़क को लेकर बस होती है चर्चा
सीएमओ बस्ती डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि सड़क के निमार्ण के लिए डीएसएच में चर्चा की जा चुकी है. जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन के निर्देश पर पीडब्ल्यूडी विभाग ने जिला अस्पताल के सड़क की समीक्षा करके एस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया है. बजट मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू हो जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 23:02 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें