silk-farming-income-of-farmers-will-increase-due-to-the-establishment-of-silk-farm-in-basti – News18 हिंदी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कृष्ण गोपाल द्विवेदी/बस्ती. किसानों की आय दोगुनी करने और कुटीर उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा भिन्न-भिन्न प्रकार के व्यवसायिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है. बस्ती जनपद में भी प्रशासन की पहल पर रेशम फार्म बनने जा रहा है. जिसके लिए जमीन सहित अन्य जरूरी काम पूर्ण कर लिए गए हैं. जल्द ही यह रेशम फार्म बनकर तैयार हो जाएगा.

आपको बता दें कि किसानों द्वारा पैदा किए गए रेशम कीट को निर्मित करने के लिए प्रशासन द्वारा जनपद के अजगैवा जंगल में आठ एकड़ में रेशम फार्म का निमार्ण कराया जाएगा. जिससे जनपद के किसान आसानी से अपने रेशम कीट को बेच सके और अच्छी आय अर्जित कर सके.

कम समय और मिलेगा अधिक आय
किसान रेशम कीट को आसानी से और मात्र 22 से 25 दिनों में तैयार कर सकते हैं. इसके लिए उनको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. इस खेती के साथ ही किसान अन्य जरूरी कार्य भी कर सकते हैं. क्योंकि रेशम की खेती ज्यादा समय नही लेती है, साथ ही रेशम बाजार में अच्छी खासी दाम में भी बिकता है. मार्केट में रेशम कीट 5 सौ रुपए किलो के हिसाब से आसानी से बिक जाता है. रेशम की खेती कर किसान 10 हजार रुपए प्रति महीने कमा भी रहे हैं.

रेशम की खेती की दी सलाह
सीडीओ बस्ती राजेश प्रजापति ने बताया कि शासन के मंशानुरूप किसानों की आय बढ़ाने के लिए बस्ती में रेशम फार्म का निर्माण कराया जा रहा है. मैं किसान भाइयों से अपील करता हूं की वो अधिक से अधिक रेशम कीट का उत्पादन कर अपने आय में बढ़ोत्तरी करे.

Tags: Basti news, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें