
विशाल कुमार/छपरा. मिठाई का जेहन में ख्याल आते हीं मुंह में पानी आने लगता है. बाजार में एक से बढ़कर एक लजीज मिठाई उपलब्ध है. बिहार के छपरा में भी आपको एक से एक मिठाई मिल जाएगी. यहां के लोग भी मिठाई खाने के बेहद शौकीन हैं. आप छपरा के विभिन्न स्थानों पर विशेष मिठाई एटम बम तो जरूर खाए होंगे, लेकिन छपरा शहर में पइसकी एक खास दुकान है, जहां का एटम बम मिठाई काफी स्वादिष्ट होता है.
इस मिठाई को खाने के लिए छपरा शहर के काशी बाजार के हलवाई चौक के पास लक्ष्मण साह की दुकान पर जाना पड़ेगा. यहां का एटम बम मिठाई अपने स्वाद और साइज के मामले में काफी प्रसिद्ध है. जो एक बार चख लेते है दोबारा यहां यहां आते हैं.
100 वर्ष से अधिक पुराना लक्ष्मण साह की दुकान लोगों को शुद्ध मिठाई खिला कर लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इस दुकान में एटम बम मिठाई खाने के लिए छपरा के हर कोने से लोग पहुंचते हैं. यहां के एटम बम मिठाई का क्रेज इतना है कि लोग शादी से लेकर अन्य प्रकार के आयोजन में ऑर्डर देकर मंगवाते हैं.
100 वर्ष पुराना है लक्ष्मण साह मिठाई भंडार
स्थानीय लोगों ने बताया कि लक्ष्मण साह मिष्ठान भंडार पिछले 100 वर्षों से छपरा वासियों को रसगुल्ला, छेना सहित प्रसिद्ध मिठाई एटम बम खिला रहे हैं. हालांकि लक्ष्मण साह मिष्ठान भंडार ने अपनी क्वालिटी से कभी समझौता नहीं किया.
मिठाई के स्वाद के संबंध में ग्राहक अमित कुमार ने बताया कि पिछले 25 वर्षों से यहां का मिठाई खा रहे हैं, एटम बम मिठाई में जो स्वाद पहले मिलता था, वही स्वाद आज भी मिलता है. उन्होंने बताया कि लक्ष्मण साह के नाम से यह दुकान छपरा में काफी प्रसिद्ध है और उन्हीं के द्वारा पहले संचालित किया जाता था. अब उनके पुत्र और नाती-पोता दुकान चला रहे हैं. खास बात यह है मिठाई का वही स्वाद अब भी बरकरार है.
500 पीस एटम बम मिठाई की रोजाना हो जाती है बिक्री
मिठाई दुकानदार पप्पू कुमार ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र से दूध मंगाया जाता है. कोयले की आंच पर दूध को खौलाकर खोआ निकाला जाता है. वहीं खोआ निकालने के बाद उसे हवा में कुछ देर के लिए छोड़ दिया जाता है. हल्का ठंडा होने पर एटम बम मिठाई बनाया जाता है. इस वजह से मिठाई का स्वाद काफी खास हो जाता है और लोग इसे काफी दूर-दूर से खरीदने के लिए आते हैं.
उन्होंने बताया कि एक पीस एटम बम मिठाई 15 रूपए में बेचा जाता है. जबकि 350 रूपए प्रति किलो के हिसाब से बेचा जाता है. दुकानदार पप्पू कुमार ने बताया कि इस दुकान पर रोजाना डेढ से दो क्विंटल दूध की खपत है. रोजाना 500 पीस एटम बम मिठाई की बिक्री हो जाती है. वहीं किलो में बिक्री की बात करें तो रोजाना 70 से 80 किलो एटम बम मिठाई की बिक्री हो जाती है.
.
Tags: Bihar News, Food 18, Local18, Saran News
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 21:58 IST






