शादाब,रिजवान और शाहीन में से किसे पाकिस्‍तान का तीनों फॉर्मेट का कप्‍तान चुनेंगे, सरफराज अहमद ने दिया जवाब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्‍ली. पाकिस्‍तान के पूर्व कप्‍तान और विकेटकीपर बल्‍लेबाज सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) का मानना है कि ऑलराउंडर शादाब खान (Shadab Khan) तीनों फॉर्मेट में मुल्‍क की तीनों फॉमेंट के कप्‍तान बनने की क्षमता रखते हैं. सरफराज से एक यूट्यूब पाडकास्‍ट में पूछा गया था कि शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Afridi), मोहम्‍मद रिजवान (Mohammad Rizwan)और शादाब में से कौन तीनों फॉमेट का कप्‍तान बनने की क्षमता रखता है तो उन्‍होंने शादाब के पक्ष में राय दी.

शादाब को कप्‍तान चुनने का कारण बताते हुए सरफराज ने कहा,’देखिए..जिस नंबर पर वह बैटिंग करता है,वह टीम में एडजस्‍ट हो सकता है.अगर आप फॉरेन में क्रिकेट खेलते हैं, आप टेस्‍ट क्रिकेट खेलते हैं तो आपको वहां पांच बॉलर से खेलना है. इन पांच बॉलर में जो आपका पांचवां बॉलर होगा वह ऑलराउंडर होगा जो बैटिंग और बॉलिंग, दोनों कर सकता है. आप वनडे क्रिकेट की बात करें इस वक्‍त वाइट बॉल और टी20 क्रिकेट में तो वह तीनों फॉमेंट में एडजस्‍ट हो सकता है.’

इस सवाल कि आपके पास टीम बनी हुई हैं जिसमें पांच बैट्समैन और पांच बॉलर हैं. आप केवल एक बंदा टीम में ले सकते हैं जो ऑलराउंडर हैं और इसके लिए तीन दावेदार हैं – इमाद वसीम, मोहम्‍मद नवाज और शादाब खान..आप किसे चुनेंगे? जवाब में सरफराज ने फिर शादाब खान को चुना.

इसका कारण बताते हुए सरफराज ने कहा कि शादाब बैटिंग और बॉलिंग के अलावा शादाब फील्डिंग में भी अच्‍छा है. वैसे नवाज भी अच्‍छा फील्‍डर है लेकिन शादाब उससे बेहतर है.बता दें, इसी वर्ष मार्च में शादाब को अफगानिस्‍तान के खिलाफ तीन टी20 मैचों की सीरीज में पाकिस्‍तान टीम का कप्‍तान नियुक्त किया गया था लेकिन उसे सीरीज में 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था.

Tags: Cricket, Mohammad Rizwan, Pakistan cricket, Sarfaraz Ahmed, Shadab Khan, Shaheen Afridi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें