जेल में छटपटा रहा माफिया डॉन मुख्तार अंसारी, बेटे और बहू को लेकर जज से लगाई यह गुहार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनिरुद्ध शुक्ला/बाराबंकी. उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी इन दिनों अपने बेटे और बहू से बात करने के लिए तड़प रहा है. इसी को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई के दौरान मुख्तार ने कोर्ट में गुहार लगाई है कि उसकी इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स के माध्यम अलग-अलग जेल में बंद बेटे और बहू से बात कराई जाये. उसने कहा कि जबसे दोनों जेल में बंद हुए हैं, उन तीनों की आपस में बातचीत या मुलाकात नहीं हो सकी है. वह काफी परेशान है. इसलिये बातचीत की व्यवस्था करवा दीजिये. मुख्तार अंसारी ने बताया कि जेल में ईडी ने भी छापेमारी की है. वहीं सुनवाई कर रहे जज ने मामले में सुनवाई के लिए 22 जून को अगली तारीख दी है.

दरअसल, मुख्तार अंसारी फर्जी एंबुलेंस मामले में आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सरकार बनाम अलका रॉय की पेशी एसीजेएम 19 एमपी-एमएलए कोर्ट में हुई. सुनवाई के दौरान मुख्तार अंसारी ने कोर्ट में एक प्रार्थना पत्र दिया. प्रार्थना पत्र के माध्यम से मुख्तार अंसारी ने कोर्ट से गुहार लगाई कि उनकी बहू निकहत अंसारी चित्रकूट जेल में बंद है. जबकि उसका बेटा अब्बास अंसारी कासगंज जेल में बंद है. मुख्तार अंसारी ने कहा कि दोनों लोग अलग-अलग जेल में बंद हैं. जिसके चलते उनकी बातचीत नहीं हो पा रही। ऐसे में जेल मैनुअल 648 के अनुसार इलेक्ट्रॉनिक इंस्ट्रूमेंट्स के माध्यम से बेटे और बहू से उसकी बात कराई जाये.

ईडी की छापेमारी से भी डॉन परेशान

इसके अलावा बांदा जेल में आज पुलिस ने सीआरपीसी 161 के तहत मुख्तार अंसारी का बयान दर्ज किया गया. यह बयान उस मामले में दर्ज हुआ है, जिसमें डीएम और एसपी ने जेल में छापेमारी के दौरान मुख्तार अंसारी के पास से सामान जब्त किया और मुकदमा दर्ज कराया गया था. मुख्तार अंसारी ने बताया कि जेल में ईडी भी आई थी और उसने भी जांच की. ईडी ने छापेमारी के साथ ही मुख्तार अंसारी से पूछताछ भी की. मुख्तार अंसारी के वकील रणधीर सिंह सुमन ने बताया कि अब इस मामले में 22 जून की तारीख आरोपों को विचरित करने के लिए तय की गई है.

Tags: Crime News, Hindi news, Local18, UP news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें