Sagar Weather: प्री-मानसून की पहली बारिश से राहत, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम


अनुज गौतम/सागर: बुंदेलखंड के सागर में प्री मानसून की एक्टिविटी शुरू हो गई है. मंगलवार की शाम काले घने बादलों के बीच तेज हवाएं चलीं. गरज चमक के साथ बादल बरसे और करीब आधा घंटे तक झमाझम बारिश देखने को मिली. शहरी क्षेत्र के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों से भी बारिश होने की खबरें सामने आई हैं.

कुछ दिनों से भीषण गर्मी के दौरान आम लोगों को लगातार सूरज की तल्खी का सामना करना पड़ रहा था. पारा 42 डिग्री के पार जा रहा था. 5 दिनों से सूरज की चुभन से लोग परेशान थे. लेकिन मंगलवार की शाम लोगों के लिए राहत भरी रही. आसमान से गिरी बूंदों ने कुछ समय के लिए मौसम को खुशहाल बना दिया. हालांकि बाद में उमस ने परेशान भी किया.

चलेंगी हवाएं, होगी बारिश!
स्थानीय मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगामी 2 दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ ही गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने और झमाझम बारिश होने के आसार हैं. कहीं-कहीं पर बौछारें भी पढ़ सकती हैं. आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं बारिश होने की वजह से कुछ देर तक लोग गर्मी से राहत मिली थीं, लेकिन पानी के बंद होते ही उमस भरा वातावरण हो गया. उमस की वजह से लोग हलकान नजर आए.

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
बता दें कि इस साल अप्रैल और मई में जब गर्मी का मौसम था तो उस समय बीच-बीच में बारिश हो रही थी, जिसकी वजह से पारा थमा हुआ था. अमूमन जून के महीने में बारिश की वजह से पारा गिरता है. लेकिन इस बार जून के महीने में पारा बढ़ते क्रम में रहा है और 43 डिग्री तक पहुंच गया. इस बार मानसून लेट हो जाने की वजह से प्री मानसून की गतिविधियां देर से हुई हैं, जिसकी वजह से लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. स्वास्थ्य विभाग के द्वारा सावधानी बरतने की एडवाइजरी जारी की गई है.

Tags: Local18, MP weather forecast, Pre Monsoon Rain, Sagar news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More