भोपाल. मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के 6 साल के पोते सहस्त्रजय सिंह (Sahastrajay Singh) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया गया. इस वीडियो में 6 साल के सहस्त्रजय स्पीच देते हुए नजर आ रहे हैं. खुद दिग्विजय सिंह ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा यह मेरा पोता सहस्त्रजय लगता है पिता और दादा से भी आगे निकल गया. इस उम्र में हमने कभी भाषण देने का सोचा भी नहीं था. हे प्रभु नजर ना लगे. अब इस वीडियो को लेकर चर्चा तेज हो गई है.
दिग्विजय सिंह के अपनी तीसरी पीढ़ी के रूप में सहस्त्र जय का वीडियो शेयर करने को लेकर अब सियासत भी शुरू हो गई है. प्रदेश के मंत्री मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में वंशवाद को बढ़ावा दिया जाता है और जो योग्य कार्यकर्ता होते हैं वह पीछे छूट जाते हैं.
दिग्विजय सिंह ने शेयर किया था वीडियो
आपके शहर से (भोपाल)

Conversion: गंगा जमुना स्कूल का नहीं ढहाया जा सका अवैध निर्माण, विरोध के कारण गाड़ी से उतर ही नहीं पाए अफसर

Kisan Mahakumbh : एमपी में किसान सम्मान निधि में बढ़ोतरी, अब हर महीने मिलेंगे 1 हजार रुपए

Photos: सतपुड़ा भवन में आग, कैसे लगी, क्या-क्या हुआ नुकसान, क्यों हो रही सियासत

35 साल से लोग खा रहे पंडित जी के लजीज पराठे, स्वाद में दिल्ली के पराठों को करते हैं फेल

Mahakal Temple : शाहरुख खान के बंगले पर तैनात सिक्यूरिटी कंपनी अब महाकाल लोक की करेगी सुरक्षा

Dewas : हाईवे पर होटल में जिस्मफरोशी, पुलिस ने छापा मारा तो पकड़े गए 18 लड़के लड़कियां

दुकानदार से रिश्वत वसूल रहे थे बिजली कर्मचारी, लोकायुक्त की टीम ने रंगे हाथों धरदबोचा

चंबल नदी से शिफ्ट किए जाएंगे घड़ियाल, पंजाब की व्यास नदी नया ठिकाना

इंदौर का यह संस्थान अभावग्रस्त बच्चों को देता है फ्री कोचिंग, स्कूल की फीस भरने में भी करता है मदद

बकरी के साथ दरिदों ने पार की हैवानियत की हद, जिसने सुना उसके उड़े होश, पुलिस भी सन्न
मोहन यादव का कहना है कि दिग्विजय सिंह में अपनी तीसरी पीढ़ी का वीडियो शेयर करते हुए वंशवाद को आगे बढ़ाने के संकेत दिए हैं. दिग्विजय सिंह को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो पर माफी मांगना चाहिए. मालूम हो कि सहस्त्र जयसिंह राघौगढ़ विधानसभा सीट से विधायक जयवर्धन सिंह के बेटे हैं. सहस्त्र जय सिंह राघोगढ़ में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में पहुंचे थे, जहां पर यह स्पीच दिया गया.
दरअसल, कांग्रेस में वंशवाद को लेकर बीजेपी हमलावर होती रही है. नेहरू और गांधी परिवार को लेकर बीजेपी कांग्रेस पर वंशवाद चलाने का आरोप लगा चुकी है, लेकिन अब दिग्विजय सिंह के अपने पोते के वीडियो शेयर करने को लेकर बीजेपी एक बार फिर कांग्रेस पर हमलावर नजर आ रही है.
.
Tags: Bhopal news, Digvijay singh, Mp news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 18:49 IST






