Siwan : 43 डिग्री तापमान के बीच धान का बिचड़ा डालना बना परेशानी का सबब, किसान चिंतित


अंकित कुमार सिंह/ सीवान: बिहार के सीवान में हीटवेव का कहर जारी है. जिले का तापमान 43 से 44 डिग्री तक पहुंच गया है. जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है. इंसान से लेकर जानवर तक तेज धूप और उमस भरी गर्मी से परेशान है. इसी बीच किसान धान का बिचड़ा डालने की तैयारी कर रहे हैं. अधिक तापमान के बीच धान का बिचड़ा डालना किसानों के लिए काफी मुसीबत साबित हो रहा है. जहां एक ओर किसानों को बारिश का इंतजार है, तो वहीं दूसरी ओर नहरों में पानी आने की भी संभावना नहीं देख रही है. तपती धूप और लगातार बढ़ते तापमान के बीच किसान धान का बिचड़ा कैसे डालें, यह उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है.

98 हजार हेक्टेयर में इस बार होनी है जिले में धान की खेती

सीवान जिले में वैसे तो 19 प्रखंड है. वहीं जिले के कुछ ही प्रखंडों में जहां-तहां पंपिग सेट से पानी चला कर धान का बिचड़ा डालने का कार्य कर रहे हैं. हालांकि अभी भी जिले में अधिकांश किसान अधिक तापमान को देखते हुए धान की बिचड़ा डालने से कतरा रहे हैं. उन्हें डर है कि कहीं 43 से 44 डिग्री तापमान के बीच पानी गर्म होने से धान का बिचड़ा उबल न जाए. वहीं कुछ किसान धान का बिचड़ा डालने के लिए खेत को तो तैयार कर लिया, लेकिन वे बारिश और मौसम में ठंढक आने का इंतजार कर रहे हैं. डीएओ ने बताया कि इस साल सीवान जिले में 98 हजार हेक्टेयर भूमि पर धान की खेती करानी है. पिछले बार भी इसी के आस5पास जिलों में धान की फसल की खेती कराई गई थी. जिसके लिए कृषि विभाग के कर्मी किसानों से संपर्क कर उन्हें बेहतर तरीके से धान की फसल लगाने की जानकारी अभी से दे रहे हैं.

धान की खेती लेट होने की किसानों ने जताई आशंका

किसान शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक मूसलाधार बारिश नहीं हो पाया है. बारिश नहीं होने की वजह से खेतों में नमी नहीं है. वहीं दूसरी ओर 43 से 44 डिग्री तापमान पड़ रहा है. तापमान की वजह से बीज डालने में भी काफी देरी हो रही है. लेट से धान का बीज डाले जाने पर धान की खेती भी देर से ही होने का अंदेशा है. उन्होंने बताया कि बारिश होने पर मई के लास्ट सप्ताह में धान का बीज डालने का कार्य हो जाता था. हालांकि जून महीने में भी खेतों में धान का बिचड़ा नहीं डाला जा सका है. किसान बिचड़ा डालने की तैयारी में ही लगे हुए हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 20:22 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More