
दमोह. दमोह के विवादित गंगा जमुना स्कूल का अवैध निर्माण नहीं ढहाया जा सका. अतिक्रमण हटाने गयी टीम को भारी विरोध के कारण खाली हाथ लौटना पड़ा. नगर पालिका ने रविवार को स्कूल को नोटिस दिया था और तीन दिन में जवाब मांगा था. लेकिन टीम मियाद खत्म होने से पहले ही स्कूल पहुंच गयी थी.
दमोह के विवादित गंगा जमुना स्कूल में मंगलवार को फिर हड़कंप मच गया. जब अचानक नगर पालिका की टीम स्कूल पहुंच गई. टीम इस स्कूल का अवैध निर्माण ढहाने गयी थी. लेकिन उसे देखते ही स्कूल से जुड़े लोगों ने विरोध शुरू कर दिया. हंगामा होने लगा. यहां तक कि रिमूवल दस्ते के अधिकारियों की गाड़ी को स्टाफ ने घेर लिया और उन्हें उतरने ही नहीं दिया. लोग इतने आक्रामक मूड में थे कि उन्होंने अफसरों से कहा-आप यहां से चले जाइए.
गंगा जमना स्कूल को नगर पालिका ने रविवार को एक नोटिस जारी किया था. इसमें कहा गया था कि स्कूल परिसर में बिना अनुमति के निर्माण कार्य किया गया है. पालिका प्रशासन ने तीन दिन में स्कूल से जवाब मांगा था. अन्यथा निर्माण गिराने की चेतावनी दी गई थी. लेकिन मंगलवार को ही अचानक नगर पालिका का दस्ता स्कूल पहुंच गया. उन्हें देखकर स्कूल और आसपास के लोग जमा हो गए और विरोध करने लगे. स्कूल संचालकों के समर्थकों ने नगर पालिका अधिकारी से नोटिस के बारे में बात की. साथ ही नियम का हवाला दिया. उसके बाद टीम वापस लौट गई.
ये भी पढ़ें- Satpura Bhawan Fire Update : सतपुड़ा अग्निकांड की जांच शुरू, जानिए आग में किस विभाग का क्या-क्या हुआ खाक
क्या है विवाद
दमोह का गंगा जमना स्कूल बच्चियों के हिजाब पहनने के कारण विवाद में आया. फिर आरोप लगा कि पढ़ाई की आड़ में धर्मांतरण भी किया जा रहा है.
.
Tags: Conversion of Religion, Damoh News, Madhya pradesh latest news
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 17:04 IST






