जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला स्कूली वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने की जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला स्कूली वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक

चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट/बिना सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही के निर्देश

यह सुनिश्चित किया जाय कि स्कूली वाहन सभी मानक पूरी करके ही सड़क पर चलें

जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार द्वारा उदयन सभागार में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला स्कूली वाहन परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक की गई।
जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 से कहा कि विगत माहों से ओवरलोडेड वाहनों के विरूद्ध की गई कार्यवाही के दौरान संज्ञान में आया है कि पकड़ी गई ओवरलोड गाड़ियों में से कुछ गाड़ी स्वामियों द्वारा चालान के बावजूद दोबारा ओवरलोड कर गाड़ी संचालित किया जा रहा है, ऐसे ओवरलोड गाड़ियों को चिहिन्त कर लाइसेन्स निरस्त करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जाय। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 एवं टै्रफिक इंस्पेक्टर को निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाकर बिना हेलमेट/बिना सीटबेल्ट लगाकर वाहन चलाने वालों के विरूद्ध कार्यवाही किया जाय। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0, ट्रैफिक इंस्पेक्टर, सभी उप जिलाधिकारी एवं क्षेत्राधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद के प्रमुख स्थानों एवं विद्यालयों आदि जिन स्थानों पर सड़क सुरक्षा से सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगाये जाने की आवश्यकता है, उन स्थानों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध करायी जाय। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 को सम्बन्धित अधिकारियों के माध्यम से जनपद की सड़कों पर गतिसीमा उपकरण लगवाने के निर्देश दियें।
बैठक में जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0, ट्रैफिक इंस्पेक्टर को एन0एच0 सहित अन्य प्रमुख सड़कों पर सी0एच0सी0/अस्पताल की दूरी एवं प्रभारी चिकित्साधिकारियों के मोबाइल नम्बर सम्बन्धित साइनेज बोर्ड लगवाने के निर्देश दियें। उन्होंने ए0आर0टी0ओ0 एवं जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से कहा कि सभी स्कूली वाहनों के फिटनेस सर्टिफिकेट सुनिश्चित कर लिया जाय तथा यह भी सुनिश्चित कर लिया जाय कि स्कूली वाहन सभी मानक पूरी करके ही सड़क पर चलें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी स्कूली वाहनों के चालकों का मोबाइल नम्बर रखा जाय तथा उनका पुलिस सत्यापन भी करा लिया जाय। सभी स्कूलों द्वारा ड्राइवरों को आई0डी0 कार्ड अनिवार्य रूप से जारी किया जाय। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित किया जाय कि स्कूली वाहनों के ड्राइवरां को श्रम विभाग द्वारा निर्धारित पारिश्रमिक अवश्य मिलें। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों से कहा कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चिन्हित ऑटो/टैक्सी स्टैण्ड पर ही वाहन खड़ी हों तथा आवश्यकतानुसार नये स्थान भी चिन्हित कर लिया जाय।
बैठक में बताया गया कि सिराथू बस स्टैण्ड पर यात्रियों के लिए आधारभूत सुविधायें उपलब्ध नहीं हैं, जिस पर जिलाधिकारी ने ए0आर0टी0ओ0 को आर0ए0एम0 एवं ई0 ओ के माध्यम से आधारभूत सुविधायें उपलब्ध कराने के निर्देश दियें।
बैठक में अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 हरवंश सिंह एवं सभी उप जिलाधिकारीगण व क्षेत्राधिकारीगण सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें ।
——————-

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More