Raebareli News : शिक्षा विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर की होगी भर्ती, इतनी होगी सैलरी, जानिए आवेदन प्रक्रिया


सौरभ वर्मा/रायबरेली. जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायबरेली में मध्याह्न भोजन कार्यालय में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर पद पर भर्ती के लिए शासन से मिले पत्र के आधार पर विभाग ने विज्ञप्ति जारी की है. जो भी इच्छुक अभ्यर्थी बेसिक शिक्षा विभाग से जुड़कर अपनी सेवा देना चाह रहे हैं वह इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. विभाग ने इसके लिए योग्यता भी निर्धारित कर दी है.आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रहेगी. वहीं विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के 15 दिनों के भीतर ही अभ्यार्थी को आवेदन पत्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय रायबरेली में जमा करना होगा.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रायबरेली के कार्यालय में मध्याह्न भोजन विभाग में कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी स्नातक होने के साथ ही ओ स्तर का कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए. साथ ही डाटा एंट्री प्रोसेसिंग के कार्य का 1 वर्ष का अनुभव तथा अंग्रेजी और हिंदी टाइपिंग का ज्ञान होना आवश्यक है .

14641 रुपए प्रतिमाह मिलेगा मानदेय
कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर चयनित होने वाले अभ्यर्थी को 14641 रुपए प्रतिमाह मानदेय भी दिया जाएगा. साथ ही 1 वर्ष तक के लिए तैनाती होगी. यदि विभाग आपके कार्य से संतुष्ट है तो इस पद पर आपका कार्यकाल बढ़ाया भी जा सकता है.

इच्छुक अभ्यर्थी कर सकते हैं आवेदन
न्यूज 18 से बात करते हुए एमडीएम के जिला समन्वयक विनय कुमार तिवारी ने बताया कि विभाग में संविदा पर कंप्यूटर ऑपरेटर पर 1 पद के लिए भर्ती होनी है जो भी अभ्यार्थी विभाग द्वारा जारी योग्यता के मानदंडों को पूरा करते हैं वह इस पद के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही उन्होंने बताया कि आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 25 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए. वहीं अनु जाति/अनु जनजाति /पिछड़ा वर्ग के अभ्यार्थियों को आयु सीमा में शासन द्वारा अनुमन्य छूट दी जाएगी.

Tags: Local18, Raebareli News, Uttar Pradesh News Hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More