दलित युवक से बहन ने रचाई शादी तो आपा खो बैठा भाई, अपने हाथों उजाड़ा सुहाग, सरेआम मारी गोलियां

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिपोर्ट- राजीव रंजन विमल

जहानाबाद. बिहार में एक युवती को अंतरजातीय (दलित युवक) से प्रेम विवाह करना खासा महंगा पड़ा बहन द्वारा प्रेम विवाह किए जाने से नाराज भाई ने अपनी बहन का ही सुहाग उजाड़ दिया और बहनोई की ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी. हत्या की ये घटना बिहार के दो जिलों से जुड़ी है लेकिन वारदात को जहानाबाद जिला में अंजाम दिया गया. सुनियोजित योजना के तहत आरोपी मसौढ़ी के पास महदीपुर पहुंचा और बहनोई पर गोली चला दी. इतना ही नहीं बहन के ससुरालियों के साथ भी आरोपी द्वारा गाली गलौज की गई.

गोलीबारी की आवाज सुनकर जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी वहां से  फरार हो चुका था. गोलीबारी में घायल हुए शख्स अरुण कुमार को सदर अस्पताल, जहानाबाद ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक, काको थाना इलाके के लालसे बिगहा निवासी अरुण कुमार और भोजपुर जिला के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैंया बाजार की रहने वाली कविता कुमारी ने कुछ दिन पहले प्रेम विवाह कर लिया था. इसी बात को लेकर उसका भाई नाराज चल रहा था.

लड़की सोनार जबकि लड़का रविदास जाति से से आता था. मंगलवार तो जब कविता अपने पति और ससुराल वालों के साथ पटना जा रही थी तभी मसौढ़ी से पहले महदी बिगहा के पास कविता के भाई ने हमला कर दिया. उसने तीन गोलियां चलाई जिसमें दो अरुण के सिर में लगी. सदर अस्पताल में परिजन अरूण को लेकर तो पहुंचे लेकिन ज्यादा खून बह जाने के कारण अरुण को बचाया नहीं जा सका. मामले की जानकारी मिलने के बाद जहानाबाद टाउन थाने की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची.

पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है. मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी और उसके साथी बदमाशों को पकड़ने के लिए टीम गठित कर दी गई है. मृतक की पत्नी ने बताया कि उन दोनों ने 2018 में प्रेम विवाह जबकि 2021 में कोर्ट मैरिज की थी. उसे पता नहीं था कि उसका भाई ही सुहाग को उजाड़ देगा.

Tags: Bihar News, Crime News, Jehanabad news, Murder

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें