
भोजपुरी म्यूजिक लवर्स को रेट्रो वाली मस्ती देने के लिए सिंगर नीलकमल सिंह फिर से लौट आए हैं. उनका नया गाना ‘महबूबा हमार’ सारेगामा हम भोजपुरी के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हो गया है और इसका जादू ऑडियन्स पर खूब देखने को भी मिल रहा है. गाना ‘महबूबा हमार’ को पुराने बॉलीवुड गाने के रेफरेंस से बनाया गया है, जिसकी खूबसूरती निखर कर आ रही है. गाने के जरिए एक बार फिर से नीलकमल सिंह ने अपनी कला का लोहा मनवाया है.
यूं तो नीलकमल सिंह के एक से बढ़कर एक गाने आते रहते हैं, लेकिन सारेगामा हम भोजपुरी के साथ रिलीज उनके गाने की बात ही कुछ और होती है. इस गाने ‘महबूबा हमार’ की एक और खास बात यह है कि गाने का म्यूजिक वीडियो सेंसेशनल है. इस गाने में दिव्या रालहन की अदाओं का जवाब नहीं. स्क्रीन पर उनका जलवा भी खूब देखने को मिल रहा है.
‘महबूबा हमार’ में नीलकमल सिंह के साथ दिव्या रालहन की केमेस्ट्री भी खूब पसंद की जा रही है. इसको लेकर नीलकमल सिंह ने बताया कि सारेगामा हम भोजपुरी ने इंडस्ट्री में क्रांति लाने का काम किया है. इस चैनल के आने के बाद भोजपुरी गीत -संगीत का ग्राफ ऊपर उठा है. नए कॉन्सेप्ट और नई सोच के साथ आज भोजपुरी गाने भी नए हुए हैं, जो लीक से हटकर है."
‘महबूबा हमार’ को नीलकमल सिंह ने गाया है. दिव्या रालहन इसके म्यूजिक वीडियो को बेहद आकर्षक बनाती नजर आ रही हैं. गाने के बोल आशुतोष तिवारी ने लिखे हैं और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. गाने को संजय चौरसिया ने डायरेक्ट किया है. गाने के कोरियोग्राफर लकी विश्वकर्मा हैं. एक दिन पहले लॉन्च हुए इस गाने को अब 2 मिलियन यानी 20 लाख से ज्यााद व्यूज मिल चुके हैं.






