Wildlife Video: सांप और खरगोश के बीच खौफनाक लड़ाई, वो फन से मारता रहा, नहीं मानी बनी ने हार!


Wildlife Viral Video: आपने सांप को नेवले से लड़ते हुए देखा होगा, आपने सांप और मोर की लड़ाई देखी होगी, लेकिन शायद ही आपको कभी सांप और खरगोश के बीच की लड़ाई देखने को मिली हो. आज हम आपको ये नज़ारा दिखाएंगे एक वायरल हो रहे वीडियो के ज़रिये. यहां एक खरगोश को सांप से पंगा लेते हुए देखा जा सकता है.

सांप को किसी भी जानवर से लड़ते हुए आप देखेंगे, तो रोंगटे खड़े हो जाते हैं. ये इतना ज़हरीला होता है कि कई सांपों की फुफकार ही जान लेने के लिए काफी होती है. बावजूद इसके इस वीडियो में जिस तरह खरगोश सांप से लड़ाई कर रहा है, उसे देखकर आप इस लड़ाई का अजाम जानने के लिए बेचैन हो जाएंगे.

सांप से भिड़ गया खरगोश
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक विशाल सांप अपना फन उठाए हुए बैठा है और उसके सामने एक खरगोश है. सांप, खरगोश पर अपने फन से वार करता है तो खरगोश उछल जाता है. फिर ये सिलसिला शुरू हो जाता है. जिधर से भी सांप उस पर हमला करता है, खरगोश उछल जाता है. पहले तो खरगोश खुद को बचाने की कोशिश करता है फिर कुछ देर बाद उसे गुस्सा आ जाता है और वो भी सांप पर अटैक कर देता है और सांप वहां से निकल लेता है.

Tags: Ajab Gajab, Amazing wildlife video, Wildlife Viral Video

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More