Lucknow News: वॉशिंग मशीन ने ली इंस्पेक्टर की पत्नी की जान, आप भी रहें सावधान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें



अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ. उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक चौंकाने वाला मामला हुआ है. यहां खीरी थाने पर तैनात इंस्पेक्टर अपराध हरकेश राय की पत्नी की वाशिंग मशीन में कपड़े धोते समय करंट लगने से मृत्यु हो गई. इस पूरे मामले पर जब हरकेश राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जानकीपुरम के आयुष विहार कॉलोनी में उनकी पत्नी निशी राय सोमवार सुबह लगभग 10:30 बजे वाशिंग मशीन में कपड़े धो रही थीं. इसी दौरान वाशिंग मशीन के अंदर करंट उतर गया जिसकी चपेट में वह आ गईं और उनकी मृत्यु हो गई. फिलहाल उनका अंतिम संस्कार किया जा चुका है.

इस हैरान करने वाले मामले के सामने आने के बाद लोगों में वाशिंग मशीन को लेकर काफी डर बन गया है. यही वजह है कि लोकल18 ने शहर के एक बड़े इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी से इस पूरे मामले पर बात की और जाना की वाशिंग मशीन में कपड़े धोते समय किन बातों का विशेष तौर पर ध्यान रखा जाए. राजेश इलेक्ट्रॉनिक के मालिक राजेश गुप्ता ने बताया कि वॉशिंग मशीन का इस्तेमाल करते समय सबसे पहला और सबसे अहम ध्यान रखें अर्थिंग का. वॉशिंग मशीन की अर्थिंग बिल्कुल सही से होनी चाहिए. अगर यह सही है तो अगर वाशिंग मशीन में करंट उतरता भी है तो वॉशिंग मशीन अपने आप बंद हो जाएगी.

इन सावधानियों को भी जरूर बरतें
राजेश इलेक्ट्रॉनिक के मालिक राजेश ने बताया कि अर्थिंग के अलावा दूसरा सबसे महत्वपूर्ण बिंदु यह है कि वाशिंग मशीन को कभी भी जमीन पर रखकर कपड़े न धोएं. वाशिंग मशीन के नीचे कोई लकड़ी या स्टैंड जो लोहे का न हो उसे रख दें. उसके ऊपर वाशिंग मशीन को रखें. इससे यह होगा कि आसपास अगर वाशिंग मशीन के पानी होता भी है तो भी करंट वाशिंग मशीन को छू नहीं पाएगा.

तीसरा और सबसे अंतिम अहम बिंदु यह है कि वाशिंग मशीन के अंदर कभी भी हाथ डालने से पहले उसका स्विच पूरी तरह से बंद कर दें. हो सके तो उसका तार स्विच बोर्ड से बाहर निकाल दें. इन तीन अहम और महत्वपूर्ण सावधानियों को बरत कर सभी तरह की घटना दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें