
नकुल कुमार/पूर्वी चम्पारण. अगर आप मेडिकल फील्ड में अपना करियर बनाना चाहते हैं, तो 14 जून को जिला नियोजनालय मोतिहारी चले आइए. क्योंकि यहां एक जॉब कैंप के माध्यम से दुर्वाषा आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड, नोएडा द्वारा 150 मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव का चयन किया जाएगा. जिला नियोजन पदाधिकारी मुकुंद माधव ने बताया कि जिला नियोजनालय द्वारा जिला नियाजनालय के सभागार में 14 जून को सुबह 11 बजे से एक दिवसीय जॉब कैंप सह कैरियर मार्गदर्शन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है. जॉब कैंप को लेकर प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में जिले के इच्छुक अभ्यर्थी यहां पहुंच सके और रोजगार पा सके.
स्नातक होना अनिवार्य
उन्होंने बताया किइस जॉब कैम्प में दुर्वाषा आयुर्वेद प्राइवेट लिमिटेड नोएडा के द्वारा मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की बहाली की जाएगी. इस पद के लिए आवेदक का मैट्रिक, 12वीं एवं स्नातक पास होना अनिवार्य है. साथ ही आवेदक की उम्र 18-45 के बीच होनी चाहिए. चयनित अभ्यर्थियों को अपने जिला क्षेत्र में ही काम करना होगा. जॉब का कार्यस्थल पूर्वी चम्पारण होगा. चयनित होने के बाद अभ्यर्थियों को मानदेय के रूप में 11500-22600 रुपए प्रति माह दिया जाएगा.
ये कागजात लेकर आएं साथ
जॉब कैंप में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों को अपने साथ रिज्यूम /बॉयोडाटा, शैक्षणिक योग्यता का मूल प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक औरफोटो लाना होगा.






