Cyclone Biparjoy VIDEO: समुद्र में तेल निकालने में जुटे थे 50 कर्मी, बिपरजॉय तूफान में फंस गए, ऐसे बचाए गए

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अहमदाबाद : भारतीय तट रक्षकों (Indian Coast Guards) ने चक्रवात ‘बिपरजॉय’ (Cyclone Biparjoy) के असर से खराब मौसम के बीच रातभर चले अभियान में गुजरात (Gujarat) में द्वारका तट से 40 किलोमीटर दूर तेल निकालने के लिए समुद्र पर बनाए गए प्लेटफॉर्म (Oil Rig) से 50 कर्मचारियों को निकाल कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है. समुद्री एजेंसी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

उसने एक बयान में कहा, ‘‘भारतीय तटरक्षक क्षेत्र उत्तरपश्चिम ने आईसीजी एएलएच विमान तथा शूर पोत से आयल रिग ‘की सिंगापुर’ से 50 कर्मियों को सुरक्षित निकाला.’’

Biparjoy Cyclone: गुजरात में 150 की रफ्तार से तबाही मचाने आ रहा है ‘बिपरजॉय’, IMD की चेतावनी, 15 जून होगा विनाशकारी?

उसने कहा, ‘‘उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएच) और पोत ने ‘‘खराब समुद्री परिस्थितियों’’ और चक्रवात बिपारजॉय के कारण खराब मौसम में इसे अंजाम दिया. चक्रवात बिपारजॉय गुजरात के तटीय क्षेत्र के पास कच्छ जिले में जखाऊ बंदरगाह पर 15 जून को पहुंचने की संभावना है. तटरक्षक बल ने बचाव कार्यों के लिए अपने उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर एमके तृतीय को सेवा में लगाया.

Tags: Cyclone, Cyclone Biparjoy, Gujarat

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें