Govt Jobs 2023 : राजस्थान में 13 हजार से अधिक सफाई कर्मचारी की निकली भर्ती, 40 साल तक उम्र के लोग भरें फॉर्म

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Govt Jobs 2023 : राजस्थान में स्वीपर या सफाई कर्मचारी के पदों पर बंपर भर्ती निकली है. डिपार्टमेंट ऑफ लोकल सेल्फ गवर्नमेंट राजस्थान की ओर से जारी भर्ती नोटिफिकेशन के अनुसार स्वीपर या सफाई कर्मचारी पद पर 13184 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन ऑफिशियल वेबसाइट lsg.urban.rajasthan.gov.in पर जाकर कर सकते हैं. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 20 जून को शुरू होगी और 19 जुलाई तक जारी रहेगी. नोटिस में कहा गया है कि अभ्यर्थी राज्य की 176 नगरीय निकायों में विज्ञापित पदों में से किसी एक में ही आवेदन कर सकता है. एक से अधिक निकायों में आवेदन करने पर सभी आवेदन निरस्त हो जाएंगे.

सफाई कर्मचारी पद के लिए योग्यता

-उम्मीदवार का राजस्थान का निवासी होना जरूरी है.
-उम्मीदवारों के पास एक साल झाडू लगाने या सफाई करने का अनुभव होना चाहिए. यह सर्टिफिकेट नगर पालिका, शहरी इकाई के किसी विभाग, केंद्र के विभाग और सेल्फ एस्टेबलिश गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट्स/प्लेसमेंट एजेंसियों द्वारा जारी किया हुआ होना चाहिए.
-उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 18 साल और अधिकतम 40 साल होनी चाहिए.

आपके शहर से (जयपुर)

कैसे होगा सेलेक्शन

सफाई कर्मचारी पद पर भर्ती इंटरव्यू और प्रैक्टिकल टेस्ट के बाद होगा.

आवेदन शुल्क

अनारक्षित वर्ग- 600 रुपये
आरक्षित वर्ग- 400 रुपये
दिव्यांग- 400 रुपये

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती नोटिफिकेशन 2023

ये भी पढ़ें 

IAF AFCAT-2 2023 : एयरफोर्स में भर्ती होने का मौका, AFCAT और NCC स्पेशल एंट्री के लिए करें अप्लाई
Sarkari Naukri 2023 : म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन में टीचर और चपरासी समेत कई पदों पर नौकरियां, 15 जून तक करें अप्लाई

Tags: Government jobs, Jobs news, Rajasthan news in hindi

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें