टाटा मोटर्स के निवेशकों के लिए खुशखबरी! डिविडेंड के लिए हुआ रिकॉर्ड डेट का ऐलान, हर शेयर पर मिलेगा इतना लाभांश


हाइलाइट्स

टाटा के शेयरों ने पिछले एक साल में 32 फीसदी का रिटर्न दिया.
इस साल अब तक यह शेयर करीब 45 फीसदी ऊपर गया.
टाटा मोटर्स कई सालों बाद इस साल मुनाफे में दिख रही है.

नई दिल्ली. टाटा मोटर्स अपने निवेशकों को हर ऑर्डिनरी शेयर के लिए 2 रुपये और हर ‘A’ ऑर्डिनरी शेयर के लिए 2.10 रुपये के डिविडेंड की घोषणा की थी. कंपनी के शेयरों की फेस वैल्यु 2 रुपये है. अब इसके लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा कर दी गई है. टाटा मोटर्स ने वित्त वर्ष 2022-23 के अंतिम लाभांश के लिए 29 जुलाई को रिकॉर्ड डेट के रूप में फिक्स किया है. सालाना आम सभा (AGM) की बैठक में डिविडेंड पर मुहर लगने के बाद निवेशकों को लाभांश वितरित कर दिया जाएगा.

कंपनी ने बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि अगर एजीएम में इस अनुमति मिल जाती है तो 14 अगस्त 2023 तक डिविडेंड दे दिया जाएगा. टाटा मोटर्स के शेयरों ने सुबह अच्छी शुरुआत की थी लेकिन फिलहाल ये करीब 1 फीसदी लुढ़क ट्रेड कर रहे हैं. ब्रोकरेज फर्म शेयरखान ने इस शेयर में तेजी आने की उम्मीद जताई है. फर्म ने इसे 633 रुपये का टारगेट प्राइस दिया है. दोपहर 1.45 पर यह शेयर 563 रुपये के करीब ट्रेड कर रहा है. शेयरखान के मुताबिक, इसमें 80 रुपये का उछाल आ सकता है.

ये भी पढ़ें- सुभाष चंद्रा और पुनीत गोयनका पर सेबी की बड़ी कार्रवाई, छोड़ना होगा चेयरमैन और निदेशक पद! Zeel के शेयर लुढ़के

52 हफ्तों का हाई करेगा पार
अगर शेयरखान का अनुमान सही निकलना है तो यह शेयर अपना 52 हफ्तों का हाई पार कर जाएगा. इसका 52 हफ्तों का सर्वोच्च स्तर 576 रुपये है. यह अपने हाई से करीब 7 रुपये नीचे चल रहा है. मंगलवार के ट्रेड में यह शेयर 571 रुपये के स्तर तक पहुंचा था. टाटा मोटर्स के शेयर पिछले एक साल में करीब 32 फीसदी ऊपर चढ़े हैं. वहीं, केवल 2023 की बात करें तो इसमें 45 फीसदी की तेजी आई है. कंपनी का मार्केट कैप एनएसई पर 2.02 लाख करोड़ रुपये है. अधिकांश एक्सपर्ट्स ने इसे बाय रेटिंग दी है.

आय-मुनाफा
कंपनी को बीते वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में 1,05,932 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई. इस अवधि में कंपनी का मुनाफा 5408 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 1033 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. वार्षिक आधार पर देखें तो 2019 से लगातार घाटा झेल रही टाटा मोटर्स इस साल अब तक 2414 करोड़ रुपये का मुनाफा बना चुकी है.

Tags: Business news in hindi, Share market, Stock market, Tata Motors

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया