Darbhnga Taramandal: 3D शो देख रोमांचित हुए दरभंगा के बच्चे, कहा-मानो दुनिया की कर रहे थे सैर 

अभिनव कुमार/दरभंगा. उत्तर बिहार के लोगों को दरभंगा में बना तारामंडल सह विज्ञान संग्रहालय के खुलने का कितना बेसब्री से इंतजार था, इस बात का अंदाजा आप तारामंडल के शो से लगा सकते हैं. आम लोगों के लिए तारामंडल सह विज्ञान संग्रहालय दरभंगा खुलते ही दर्शकों की भीड़ देखकर तारामंडल व्यवस्थापक काफी खुश नजर आएं. वहीं यहां आने वाले दर्शक तारामंडल में शो देखने के बाद दूसरे जगह के तारामंडल के साथ कंपेयर करते हुए दरभंगा में बना इस तारामंडल की खूब तारीफ की. लोगों को ग्रहों को नजदीक से देखने का अवसर मिला. इसको 3डी में देखकर बच्चे और छात्र काफी रोमांचित हो उठे.

दरभंगा तारामंडल शो देख कर निकले कुछ दर्शकों से बात की तो सोनी कुमारी, अभय कुमार, खुशी कुमारी ने बताया कि दरभंगा में बना यह तारामंडल वाकई बेहद खूबसूरत है. यहां पर अपने अंदर एक जानकारी छात्र ले सकते हैं. ग्रहों की जानकारी बखूबी और बहुत ही सरल तरीके से इसमें समझाया गया है. वहीं छोटे बच्चे को तारामंडल के 3d शो काफी पसंद आ रहे हैं. यही कारण है कि तारामंडल मैनेजमेंट टीम के द्वारा 2:00 बजे चलाई जाने वाली 2D को 3डी में बदला गया है.

3D शो देख लगा हम खुद वहां मौजूद हैं
बच्चों ने बताया कि 3D शो काफी खूबसूरत है. ऐसा लगता है जैसे सब कुछ आंखों के सामने हो रहा हो इन सब चीजों को 3D शो में दिखाया जाता है. मालूम पड़ता है कि हम खुद वहां मौजूद हैं और उस दुनिया की सैर कर रहे हैं. गौरतलब है कि न्यूयॉर्क मॉडल का यह तारामंडल अब तक के सबसे आधुनिक जानकारियों के साथ बनाया गया है. पिक्चर क्वालिटी से लेकर डॉल्बी साउंड लोगों को काफी भा रहा है .

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 13:27 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया