Ajab Gajab: लखनऊ शहर का अजीब मोहल्ला, पता पूछने पर लगता है 50 रुपये जुर्माना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अंजलि सिंह राजपूत, लखनऊ शहर में एक ऐसा मोहल्ला है जहां पर अगर आपने किसी का भी दरवाजा खटखटा कर पता पूछ लिया तो आपके ऊपर 50 रुपये का जुर्माना लग जाएगा. आपको पता तभी बताया जाएगा जब आप पता बताने वाले को 50 रुपये देंगे. यह सुनकर यकीनन आपको हैरानी हो रही होगी, लेकिन यह सच है. राजधानी लखनऊ के सआदतगंज के बीबीगंज मोहल्ले के लोग पता पूछने वाले से 50 रुपये लेते हैं. असल में पूरा मामला यह है कि इसी इलाके में एक घर है मशहूर पंडित बुद्धराम का. जिनके पास देश के कोने-कोने से लोग अपनी परेशानियों को लेकर आते हैं. परेशानी जैसे कर्जा, प्यार में धोखा, सास की प्रताड़ना, करियर न बनना, पढ़ाई में मन न लगना और करियर को किस दिशा में बनाना है जैसी सलाह लेने के लिए लोग आते हैं.

सिर्फ 200 रुपये में लोगों को उनकी मनचाही चीज पाने के लिए उपाय बताए जाते हैं. यही वजह है कि कई सालों से इस इलाके में देश के कोने कोने से लोगों का आना जाना लगा रहता है. इसके बावजूद पंडित जी ने अपना कोई भी बोर्ड कहीं पर भी नहीं लगाया है, जिससे लोगों को जानकारी हो सके. यही वजह है कि लोग उनके घर का सही पता पूछने के लिए उन्हीं के इलाके के आसपास के घरों का दरवाजा खटखटाते हैं. यह सिलसिला कई सालों से चल रहा है इसलिए अब मोहल्ले के लोगों ने परेशान होकर अपने घर के बाहर एक नोटिस लगा दी है जिस पर साफ तौर पर लिख दिया है कि पंडित बुद्धराम का घर और समय पूछने के मात्र 50 रुपये दें. इस तरह की नोटिस इस इलाके में ज्यादातर घरों पर लगी हुई है.

पंडित जी के नाम पर पूरा मोहल्ला कर रहा कमाई
इस इलाके में कुछ लोग ऐसे हैं जिन्होंने अपने घर के बाहर नोटिस लगा रखी है और पता पूछने वालों से 50 रुपये लेते हैं जबकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्होंने कोई नोटिस नहीं लगाई है लेकिन अगर किसी ने उनका दरवाजा खटखटा दिया तो वो पता और पंडित जी के बैठने का समय तभी बताते हैं जब सामने वाला उन्हें 50 रुपये देता है.

लोगों से परेशान होकर लगाई नोटिस
इस इलाके में कई सालों से रह रहीं 70 वर्षीय कमला ने बताया कि पंडित बुद्धराम का घर उनके घर के ठीक सामने हैं. ऐसे में कई सालों से पंडित बुद्धराम का घर और समय पूछने के लिए 80 फीसदी लोग उन्हीं का दरवाजा खटखटाते हैं. कुछ लोग तो ऐसे भी हैं जो घर के अंदर तक चले आते हैं. ऐसे में लोगों से परेशान होकर उन्होंने अपने घर के बाहर 50 रुपये देने की नोटिस लगाई ताकि लोग 50 रुपये देने के डर से उनका दरवाजा खटखटाना बंद कर दें.

लोगों ने कहा बोर्ड होना चाहिए
इसी इलाके में रहने वाले कुलदीप ने बताया कि बिना नोटिस भी बहुत लोग कमाई कर रहे हैं. पंडित जी के नाम पर क्योंकि पंडित जी का कोई बोर्ड नहीं है. लोग दूर-दराज से आते हैं. भटकते हुए किसी न किसी का दरवाजा खटखटा ही लेते हैं. उन्होंने कहा कि अगर एक बोर्ड लग जाएगा तो यह जो अवैध कमाई पंडित जी के नाम पर हो रही है, रुक जाएगी. इसी इलाके के 60 वर्षीय मैकूलाल प्रजापति ने बताया कि लोगों ने उनका घर में रहना दुश्वार कर दिया है. लोग पंडित बुद्धराम का पता पूछने के लिए उनकी डोरबेल बजाते रहते हैं. ऐसे में उन्होंने भी पैसे लेने शुरू कर दिए हैं.

पंडित जी बोले इसकी जानकारी नहीं
पंडित बुद्धराम की गद्दी संभाल रहे दयाशंकर पांडेय ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है कि लोग उनके नाम पर अवैध वसूली लोगों से कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जल्द ही एक बोर्ड लगा दिया जाएगा.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 08:58 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें