Santosh Manjhi Resigns: बिहार से बड़ी खबर, जीतन राम मांझी के बेटे का नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा

पटना. बिहार की राजनीति से बड़ी खबर है. सूबे के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे डॉक्टर संतोष मांझी ने नीतीश कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के अनुसार, जीतन राम मांझी के बाद डॉक्टर संतोष सुमन भी विजय चौधरी से मिलने पहुंचे थे और फिर मुलाकात के बाद इस्तीफा दिया है.

उधर, जीतन राम मांझी और विजय चौधरी की मुलाकात खत्म हो गई है. आधे घंटे तक बंद कमरे में मुलाकात हुई और उसके बाद जीतन राम मांझी ने भी बड़ा बयान दिया है. कहा कि विजय चौधरी नीतीश कुमार के सबसे करीबी है. नीतीश कुमार ने विजय चौधरी से कहा था है मांझी की परेशानी जानें. और वह अपनी परेशानी बताने के लिए विजय चौधरी के आवास गए थे. एनडीए में जाने को लेकर जीतन राम ने कहा कि बीजेपी कहती है कि हमारे यहां आ रहे तो उनका शुक्रिया. लेकिन फिलहाल गठबंधन के ही साथ ही हम हैं. जबतक नीतीश मेरी बातों का महत्व देते रहेंगे, हटने का सवाल नहीं है. अगर शर्तो के आधार पर बात होगी तो फिर सोचा जय जाएगा.

पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे डॉक्टर संतोष मांझी के इस्तीफ़े पर मंत्री लेसी सिंह का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि मुझे पता नहीं है कि संतोष जी ने इस्तीफ़ा दे दिया है. हालांकि, किसी के जाने से कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता है. लेकिन क्या वजह हुई ये जानने के बाद ही इस मुद्दे पर बोला जा सकता है. मंत्री नेकहा कि आज कोई गए हैं तो कई आयेंगे भी…आगे-आगे देखिए.

आपके शहर से (पटना)

कैबिनेट की मीटिंग टली

जीतन राम मांझी के बेटे के इस्तीफे के बाद नीतीश कैबिनेट की मीटिंग टल गई है. वहीं, नीतीश कुमार के आवास पर मंत्री विजय चौधरी पहुंचे हैं औऱ यहां पर संतोष सुमन के इस्तीफ़े को मीटिंग हो रही है. बता दें कि मंगलवार साढ़े 11 बजे यह कैबिनेट बैठक होनी थी, जो इस्तीफे की वजह से टल गई है.

Tags: Bihar news today, CM Nitish Kumar

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया