UPSC Mains 2023: टफ है UPSC मेंस परीक्षा, हजारों अभ्यर्थी होंगे शामिल, ऐसे बनाएं रणनीति

नई दिल्ली (UPSC Mains 2023, upsc.gov.in). दुनिया की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक, यूपीएससी परीक्षा, का पहला चरण पूरा हो चुका है. यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 रिजल्ट जारी हो चुका है (UPSC Prelims 2023 Result). इसमें 14 हजार 624 अभ्यर्थी सफल घोषित हुए हैं. यूपीएससी प्रीलिम्स 2023 परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

यूपीएससी प्रीलिम्स परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों को मेंस परीक्षा देने का मौका मिलेगा. यूपीएससी मेंस 2023 सिविल सर्विस परीक्षा का अगला चरण है (UPSC Civil Services Exam). यह परीक्षा 15 सितंबर 2023 को होगी (UPSC Mains 2023 Date). इसकी तैयारी के लिए खास रणनीति बनानी होगी. इसकी शुरुआत आप टाइमटेबल बनाने से कर सकते हैं.

यूपीएससी मेंस 2023 परीक्षा के लिए कैसे अप्लाई करें?
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा (प्रारंभिक) में सफल उम्मीदवारों को upsc.gov.in पर एक फॉर्म भरना होगा. इसे डीएएफ कहते हैं (UPSC DAF Form). इसका फुल फॉर्म Detailed Application Form है. इसे भरने के बाद इसकी एक कॉपी अपने पास जरूर रखें क्योंकि इंटरव्यू (UPSC Interview) में इससे संबंधित सवाल पूछे जाते हैं.

यूपीएससी मेंस 2023 की तैयारी के लिए रणनीति कैसे बनाएं?
करेंट अफेयर्स UPSC परीक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं. उम्मीदवारों को कम से कम एक-डेढ़ साल के करेंट अफेयर्स की तैयारी करनी चाहिए. 2023 में यूपीएससी मेंस परीक्षा सितंबर में होगी. परीक्षार्थियों को जून 2021 से करेंट अफेयर्स की तैयारी करनी चाहिए (UPSC Current Affairs).

IAS परीक्षा के लिए करेंट अफेयर्स की तैयारी कैसे करें?
1- योजना पत्रिका
2- समाचार पत्र (द हिंदू/द इंडियन एक्सप्रेस)
3- प्रेस सूचना ब्यूरो (पीआईबी)
4- आर्थिक और राजनीतिक साप्ताहिक (EPW)
5- Comprehensive daily news analysis

जरूरी है लिखने की प्रैक्टिस
यूपीएससी मेंस परीक्षा में सतही जवाबों के अंक नहीं दिए जाते हैं (UPSC Mains Exam 2023). इसलिए विस्तृत जवाब लिखने की प्रैक्टिस करना जरूरी है. अपना बेस NCERT की किताबों से मजबूत करें (NCERT Books). NCERT सिलेबस खत्म करने के बाद अन्य किताबें व प्रैक्टिस बुक्स से अभ्यास करें. यूपीएससी मेंस पेपर ए और पेपर बी क्वॉलिफाइंग पेपर होते हैं (UPSC Qualifying Papers).

ये भी पढ़ें:
सिविल सर्विस में हैं भाई-बहन और जीजाजी, सोशल मीडिया पर छाई बचपन की फोटो
यूपीएससी परीक्षा पास कर यहां भी मिल सकती है सरकारी नौकरी, जानें क्या हैं ग्रुप ‘बी’ सेवाएं

Tags: Competitive exams, Upsc exam, सरकारी नौकरी

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया