साउथ सुपरस्टार की पत्नी, बॉलीवुड में मचा चुकी हैं धमाल, फिल्मों से दूर, लेकिन हैं करोड़ों की मालकिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. संजय दत्त की हीरोइन, जिन्होंने कभी मॉडलिंग से अपने करियर की शुरूआत की. बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम किया, लेकिन अपने से उम्र में 4 साल छोटे साउथ के सुपरस्टार के साथ शादी की और फिर फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया. फिल्मों से विदा लेने के बाद भी वह करोड़ों की मालकिन हैं. अभी तक नाम का अंदाजा लगा पाए या नहीं. नहीं तो हम आपको बताते हैं कि हम किस बॉलीवुड एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं. बात हो रही है बॉलीवुड स्टार रहीं अदाकारा नम्रता शिरोडकर, जो साउथ का बहू बन गई हैं.

मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली नम्रता शिरोडकर एक समय बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में काम कर लोगों के दिलों पर राज किया करती थीं. कई बड़े स्टार्स के साथ काम कर चुकीं नम्रता इन दिनों फिल्मी दुनिया से दूर अपने परिवार के साथ लग्जरी लाइफ बिता रही हैं. आप जानकर हैरान होंगे कि 17 सालों से उन्होंने एक्टिंग करियर से दूरी बना रखी है, लेकिन मालकिन करोड़ों की हैं. फोटो साभार-@namratashirodkar/Instagram ‘जब प्यार किसी से होता है’ से नम्रता ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी. अपनी पहली ही फिल्म में वह सलमान खान जैसे बड़े स्टार के अपोजिट की थीं. इस फिल्म के बाद नम्रता के पास कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आने लगे. उन्होंने ‘कच्चे धागे’, ‘वास्तव’, ‘पुकार’, ‘अलबेला’ ‘दिल विल प्यार व्यार’ जैसी फिल्मों में कई नामी एक्टर्स के साथ काम किया. फोटो साभार-@namratashirodkar/Instagram साल 2000 में उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘वामसी’ साइन की, जिसमें लीड रोल में महेश बाबू थे. यहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई और शूटिंग के दौरान ही महेश ने नम्रता को दिल दे बैठे. दोस्ती प्यार में बदली और फिर 2005 में दोनों ने शादी कर ली. फोटो साभार-@namratashirodkar/Instagram शादी के बाद नम्रता ने एक्टिंग करियर को अलविदा कह दिया था. ये उनके फैंस के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं था. एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि उनके पति महेश बाबू ने उनके सामने शर्त रखी थी कि अगर वह शादी करना चाहती हैं तो उन्हें एक्टिंग करियर को अलविदा कहना होगा. नम्रता ने बताया था कि महेश बाबू इस बारे में बिलकुल स्पष्ट थे कि उन्हें काम करने वाली पत्नी नहीं चाहिए थी. हालांकि, इस शादी के लिए नम्रता ने भी कुछ शर्ते रखी थीं, जिसे महेश ने भी माना था. फोटो साभार-@namratashirodkar/Instagram एक्ट्रेस इन दिनों हैदराबाद में अपने पति और बच्चों के साथ करोड़ों के घर में आलीशान लाइफ जी रही हैं. एक्टिंग से भले ही दूर हो लेकिन अब वो एक फिल्म प्रोड्यूसर बन चुकी हैं. फोटो साभार-@namratashirodkar/Instagram मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेटवर्थ 6 मिलियन डॉलर यानी 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की है. फोटो साभार-@namratashirodkar/Instagram

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें