AskSRK : शाहरुख खान ने बोला झूठ? क्यों कहा- ‘कैंसर स्टिक के धुएं से घिरा हुआ हूं’, सन्न रह गए फैंस

नई दिल्ली : बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान एक तरफ जहां अपनी आने वाली डंकी (Dunki) और जवान (Jawan) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. वहीं दूसरी तरफ वह अपने सोशल एक्टिविटी को लेकर भी खबरों में है. हाल ही में खान ने अपने फैंस के लिए ‘आस्क एसआरके’ सेशन रखा,जिसके जरिए एक बार फिर अपने चाहने वालों से जुड़े और उनके मजेदार सवालों का दिलचस्प जवाब दिया. इसी बीच उनके एक फैन ने पूछा कि क्या आपने स्मोकिंग छोड़ दी है ? इस पर उन्होंने दिल जीत लेने वाला जवाब दिया, जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है.

किंग खान के बारे में ऐसा कहा जाता है कि उन्हें स्मोकिंग करने की आदत है. एक बार उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक दिन में 100 से अधिक सिगरेट पी जाते हैं. वह बी-टाउन में अपनी इस आदत से काफी मशहूर भी हैं. कई बार उन्हें शूटिंग सेट पर स्मोकिंग करते हुए स्पॉट किया गया है. ऐसे में जब फैन को मौका मिला तो उसने उनके ‘आस्क एसआरके’ सेशन उनसे उनके इस आदत के बारे में पूछा डाला. फैन ने कहा- ‘क्या आपने स्मोकिंग छोड़ दी है? #AskSRK.’

shah rukh khan twitter

फैन के इस सवाल पर शाहरुख खान ने जवाब देते हुए कहा, ‘हां मैंने झूठ बोल दिया…मैं खुद ही कैंसर स्टिक के धुएं से घिरा हुआ हूं…’ अब क्या शाहरुख खान का ये मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर छाया गया है. कोई उनके इस जवाब देने के तरीके का मजा लेते हुए ट्वीट कर रहा है, तो कोई उन्हें ट्रोल कर रहा है.

अब बात करते हैं शाहरुख की आने वाली फिल्म की तो बता दें कि शाहरुख खान पहली बार साउथ डायरेक्टर एटली संग ‘जवान’ फिल्म काम कर हे हैं. इसके साथ ही बॉलीवुड में पहली बार ऐसा होगा जब शाहरुख नयनतारा संग रोमांस करेंगे. इसके साथ ही वह इस फिल्म में विजय सेतुपति को कड़ी टक्कर देंगे. दूसरी तरफ शाहरुख राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ में भी दिखाई देंगे. इस फिल्म में वह तापसी पन्नू संग दिखने वाले हैं.मीडिया अटकलों की मानें तो सलमान खान की फिल्म ‘टाइगर 3’ में भी उनका शानदार खास कैमियो भी देखने को मिलेगा.

Tags: Actor Shahrukh Khan, AskSRK, Entertainment news., Shah rukh khan, Shahrukh khan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया