अशोक यादव/कुरुक्षेत्र. हरियाणा में किसान लगातार अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. वहीं, किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं. कुरुक्षेत्र के पीपली अनाज मंडी में किसानों द्वारा एक बड़ा धरना प्रदर्शन किया गया. इस दौरान भारी संख्या में किसान इकट्ठा हुए. इस प्रदर्शन में बजरंग पुनिया और किसान नेता राकेश टिकैत सहित कई बड़े-बड़े लीडर पहुंचे.
इस बीच किसानों ने अपनी मांगों को लेकर रोड जाम कर दिया. इससे आम जनता को एक बार फिर भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. किसान आंदोलन के चलते पुलिस द्वारा रूट डायवर्ट किए जा रहे हैं.
ट्रैफिक पुलिस ने कही ये बात
वहीं, ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो इसलिए हाईवे को बंद कर दिया है और यहां से रूट डायवर्ट किए हैं. आम जनता से भी यही अपील है कि बेवजह घर से बाहर न निकलें, ताकि सड़कों पर जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो.
आपके शहर से (कुरुक्षेत्र)

Rohtak PGI: यहां भूखों को फ्री में मिलता है दो वक्त का खाना, लोग भी करते हैं भागीदारी

OMG! 10 साल की वैष्णवी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 30 सेकंड में निकाले 155 हुलाहूप

Farmer Protest: दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे पर किसानों ने फिर किया चक्का जाम, कहा- हमारी बस ये 2 मांगें

40 फीट के मंच पर…32 फीट की मूर्ति, अद्भुत होगा महाबली भीम का स्वरूप, यहां बनेगा मंदिर

OMG! 500 साल पुराना पत्थर बताता है मौसम का पूर्वानुमान, ‘चमत्कार’ देख वैज्ञानिक भी हैरान

खुशखबरी: हरियाणा से मां वैष्णो देवी धाम जाने में होगी आसानी, यहां से नई बस सेवा शुरू

Gurugram News: गुरुग्राम में शख्स ने अजनबी संग जमकर पी शराब, फिर मेट्रो तक ली लिफ्ट और उसके पास ही छोड़ दी अपनी कार

Farmer Protest: एमएसपी को लेकर किसानों ने दिल्ली-चंडीगढ़ हाईवे किया जाम, सड़क पर ही शुरू किया लंगर

महामारी की वजह से अंग्रेजों ने छोड़ा था करनाल, यहां पर 500 से अधिक कब्रें हैं गवाह

Farmer Protest: 18 घंटे से दिल्ली-चंडीगढ़-अमृतसर NH पर डटे किसान, हाईवे पर ही हुआ खाना-पीना और सोना
इन रूट को किया डायवर्ट
>>दिल्ली से चंडीगढ़ अंबाला की तरफ कुरुक्षेत्र सेक्टर 2-3 के कट से ब्रह्मसरोवर यूनिवर्सिटी से थर्ड गेट रोड से नेशनल हाईवे 152डी से होकर ट्रैफिक निकाला जा रहा है.
>>दिल्ली से यमुनानगर की तरफ कुरुक्षेत्र के उमरी चौक पुल के नीचे से वाया उमरी इंद्री लाडवा होते हुए यमुनानगर हरिद्वार सहारनपुर देहरादून ट्रैफिक निकाला जा रहा है.
दिल्ली से चंडीगढ़ की तरफ
>>अंबाला साहा कट से दोसड़का, अधोया, लाडवा होते हुए करनाल और फिर नेशनल हाईवे से दिल्ली जा सकते हैं.
चंडीगढ़ से कैथल हिसार कुरुक्षेत्र
>>शाहाबाद पुल के नीचे से शाहाबाद जलेबी पुल से ठोल होते हुए नेशनल हाईवे 152डी के जरिए जा सकते हैं.
.
Tags: Haryana news, Kisan Andolan, Kurukshetra News, Local18
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 10:45 IST






