
हाइलाइट्स
बेंगलुरु में 39 वर्षीय महिला ने अपनी मां की हत्या कर दी.
महिला पर मां की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरने के आरोप हैं.
पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया है.
बेंगलुरु: बेंगलुरु से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. एक बेटी अपनी मां की हत्या कर उसका शव ट्रॉली बैग में डालकर खुद पुलिस स्टेशन ले गई. 39 वर्षीय हत्यारी बेटी सेनाली सेन के खिलाफ पुलिस ने कथित तौर पर अपनी मां की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में भरने के आरोप में मामला दर्ज किया है. यह घटना बेंगलुरु के एक अपार्टमेंट में हुई.
समाचार एजेंसी ANI की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी सेनाली सेन और उसकी मां बिवा पाल बेंगलुरु के एनएसआर ग्रीन अपार्टमेंट में एक ही घर में रहते थे. पुलिस ने कहा कि महिला ने अपनी मां की हत्या की बात कबूल कर ली है. अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी महिला शादीशुदा है और घटना के समय उसका पति मौजूद नहीं था. हालांकि, महिला की सास घर में मौजूद थी, लेकिन वह हत्या के बारे में अनजान थीं, क्योंकि यह एक कमरे के अंदर हुई थी.
#WATCH | Karnataka | Case registered against a 39-year-old woman, Senali Sen for allegedly killing her mother and stuffing her body in a trolley bag. The incident occurred at a residential apartment in Bengaluru.
MICO layout Police say, “Body was brought to the Police Station… pic.twitter.com/pzlry6WB0M
— ANI (@ANI) June 13, 2023
.
Tags: Bengaluru, Crime News, Karnataka
FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 10:42 IST






