नई दिल्ली. बॉलीवुड के ‘दबंग’ सलमान खान खुद कई बार अपने व्यवहार के कारण सुर्खियों में रहते हैं. ऐसा कहा जाता है कि सलमान शुरुआती दिनों में गुस्सैल और गर्म मिजाज वाले इंसान रहे हैं. अक्सर वह दूसरे सितारों से उलझ भी जाते थे. ऐश्वर्या राय, विवेक ओबराय लेकर गायक अरिजीत सिंह तक सलमान के गुस्से का शिकार बने हैं. लेकिन सलमान को भी एक डायरेक्टर का तगड़ा गुस्सा झेलना पड़ा है. सलमान को सुपरस्टार का दर्जा दिलाने वाले संजय लीला भंसाली के गुस्से के बारे में एक्टर ने खुद बताया है. सलमान का कहना है कि भंसाली गुस्से में चीजों को भी फेंक देते थे. उनका साथ काम करना जरा मुश्किल है. आइये जानते हैं पूरा वाक्या…
24 साल पहले आखिरी बार सलमान ने किया भंसाली के साथ काम
सलमान खान ने सलमान ने ‘राजश्री’ को दिए इंटरव्यू में सूरज बड़जात्या से बात करते हुए संजय लीला भंसाली के व्यवहार पर चर्चा की है. भंसाली ने सलमान के साथ पहले ‘खामोशी’ और इसके बाद ब्लॉकबस्टर मूवी ‘हम दिल दे चुके सनम’ जैसी मूवी बनाई है. दो सुपरहिट देने के बावजूद दोनों ने एक साथ दोबारा काम नहीं किया. ऐसी खबरें थी कि ‘बाजीराव-मस्तानी’ भंसाली पहले सलमान-ऐश्वर्या के साथ बनाना चाहते थे. लेकिन उस समय सलमान-ऐश्वर्या का ब्रेक-अप हो चुका था. सलमान फिल्म में ऐश्वर्या की जगह कटरीना कैफ को लेना चाहते थे लेकिन भंसाली नहीं माने और यहीं से दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई.
संजय लीला भंसाली-सलमान खान ने फिल्म ‘खामोशी’ और ‘हम दिल दे चुके सनम’ में एक साथ काम किया था
‘इंशाअल्लाह’ पर भी नहीं बनी बात
इसके बाद संजय लीला भंसाली सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ इंशाअल्लाह बनाना चाहते थे. लेकिन यह भी फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई. सलमान ने सूरज बड़जात्या को दिए इंटरव्यू में साफ कहा कि भंसाली सेट पर आपा खो देते थे और गुस्से से चिल्लाने लगते थे. वह गुस्से में चीजों को इधर-उधर भी फेंक देते थे. भंसाली की इस हरकत पर सलमान ने उन्हें सूरज बड़जात्या से सीख लेने की सलाह तक दे डाली.
सलमान की पहली फिल्म ‘बीबी हो तो ऐसी’ थी लेकिन दूसरी फिल्म से ही वह सुपरस्टार बन गए. सूरज बड़जात्या ने अपनी फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ से सलमान को रातों-रात स्टार बना दिया. इसके बाद सलमान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी ने ‘हम आपके हैं कौन’, ‘हम साथ साथ हैं’ और ‘प्रेम रतन धन पायो’ जैसी सुपरहिट फिल्में दीं.
.
Tags: Aishwarya rai, Aishwarya rai bachchan, Salman khan, Sanjay leela bhansali
FIRST PUBLISHED : June 12, 2023, 16:39 IST






