BPSC Teacher Exam: इस तरह करेंगे पढ़ाई तो पक्का आएगा रिजल्ट, जानें गुरु रहमान के टिप्स

उधव कृष्ण/पटना. बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के द्वारा बिहार में 1.70 लाख से अधिक शिक्षकों की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया जा चुका है. गुरुवार 15 जून से इसके लिए आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी. इसके लिए योग्य अभ्यर्थी 15 जून से 12 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे. 1.70 लाख शिक्षक भर्ती के तहत 79,943 प्राइमरी टीचर, 39,916 माध्यमिक टीचर और 57,602 उच्च माध्यमिक टीचरों की बहाली की जाएगी. इसकी तैयारी को लेकर अभ्यार्थियों के बीच कई तरह की आशंकाएं भी हैं. इसको देखते हुए गुरु रहमान ने न्यूज़ 18 लोकल से शिक्षक भर्ती की तैयारियों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें साझा की हैं.

दरोगा गुरु के नाम से प्रसिद्ध गुरु रहमान ने बताया कि वर्दी वाले गुरु के नाम से उन्हें खूब प्रसिद्धि मिली है. अब वो गुरुवरों को बनाने में जुटे हैं. गुरु रहमान ने बताया कि 1999 बैच के सभी शिक्षकों की क्वालिटी उत्तम मानी जाती है. 24 साल बाद बीपीएससी के द्वारा इतने बड़े स्तर पर रिक्तियां निकालना सराहनीय है. उन्होंने अभ्यार्थियों को नौवीं और 10वीं के बिहार बोर्ड के एससीईआरटी किताब को अच्छी तरह से पढ़ने की सलाह दी है. इसके अलावा, उन्होंने एनसीईआरटी की नौवीं से ग्यारहवीं की पुस्तकों से भी कई संभावित प्रश्न बनने की बात कही. वहीं, गणित के प्रश्नों को आसानी से हल करने के लिए नौवीं और 10वीं के बिहार बोर्ड में चलने वाली पुस्तकों के प्रश्नों को देखने की सलाह दी गई है.

गुरु रहमान ने करेंट, बिहार और हिंदी व्याकरण के लिए अभ्यर्थियों को हार्ड वर्क की जगह स्मार्ट वर्क करने की सलाह दी है. हिंदी व्याकरण के लिए उपकार या अन्य किसी प्रकाशक की पुस्तक, तो वहीं, करेंट और बिहार के लिए भी किसी अच्छी पुस्तक को गहराई से पढ़ने के लिए कहा है.

लिखित परीक्षा के आधार पर बनेगी मेरिट लिस्ट

इस शिक्षक भर्ती की खास बात यह भी है कि इसमें सिर्फ लिखित परीक्षा होगी. रिटेन एग्जाम के आधार ही मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी. इसके लिए किसी भी तरह का इंटरव्यू नहीं लिया जाएगा. इस भर्ती में चयन का पैमाना केवल लिखित परीक्षा से होगी.

बता दें कि, तीनों श्रेणियों के अध्यापकों का फॉर्म एक ही है, लेकिन परीक्षा अलग-अलग आयोजित की जाएगी. जो अभ्यर्थी तीनों पदों के लिए योग्यता रखता है, वो तीनों पदों के लिए आवेदन कर सकता है. क्योंकि तीनों पदों की परीक्षा अलग-अलग दिन ली जाएगी. शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा की संभावित तिथि 19, 20, 26 और 27 अगस्त, 2023 है.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 10:18 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया