Khan Mubarak Death: कैस हुई गैंगस्टर खान मुबारक की मौत? पोस्टमार्टम में खुलासा, बहन ले गई शव


हरदोई. जिला अस्पताल में बीमारी के चलते जिला कारागार में बन्द कुख्यात अपराधी खान मुबारक के शव को उसकी बहन के सुपुर्द कर दिया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शव लेकर उसकी बहन हरदोई से अम्बेडकर नगर गई.

बता दें कि जिला कारागार में बंद कुख्यात अपराधी खान मुबारक की कल देर शाम बीमारी के चलते मौत हो गई थी. आज भोर में करीब 4 बजे वकील के साथ हरदोई पहुंची बहन नाजमीन अख्तर अपनी बेटी और दूर की चाची के साथ भाई का शव लेने पहुंची. यहां कागजी लिखापढ़ी और विधिक प्रक्रिया के बाद खान मुबारक का शव उसकी बहन के सुपुर्द किया गया. कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हरदोई से खान मुबारक का शव अंबेडकर नगर भेजा गया है.

जिला कारागार में काफी समय से बन्द कुख्यात अपराधी खान मुबारक की कल देर शाम बीमारी के चलते मौत हुई थी. खान मुबारक की बहन ने कहा कि उसने मोबाइल पर देखा तो जानकारी मिली. उसने किसी पर कोई भी आरोप नहीं लगाए हैं. उसने यह जरूर कहा कि कहने से कोई फायदा नहीं है. खान मुबारक छोटा डान राजन का शार्प शूटर रहा है.

अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी का छोटा भाई और छोटा राजन गैंग का शार्प शूटर खान मुबारक बीते लम्बे समय से हरदोई की जिला जेल में बन्द था. तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई. इसके बाद उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया, जहां पर वीडियोग्राफी में डॉक्टरों के पैनल ने खान मुबारक का पोस्टमार्टम किया.

पोस्टमार्टम में मौत की वजह कार्डियक अटैक और लंग्स इनफेक्शन बताई जा रही है. खान मुबारक की मौत की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर को छावनी में तब्दील कर दिया गया. जिले के आला अधिकारियों सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा. खान मुबारक के शव को लेने के लिए उसकी बहन, भांजी व एक दूर की चाची वकील के साथ देर रात सुबह 4:00 बजे हरदोई पोस्टमार्टम हाउस पहुंची, जहां से शव लेकर पुलिस सुरक्षा के बीच गृह जनपद अंबेडकरनगर के लिए रवाना हो गए.

Tags: CM Yogi Mafia Bulldozer Statement, Hardoi Jail, UP police

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया