पायल मलिक का ननद से हुआ झगड़ा, गिफ्ट पर बिगड़ी बात, मजाक बनता देख अरमान की पहली पत्नी ने उठाया बड़ा कदम

मुंबई. यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी फैमिली पिछेल कई दिनों से लोगों के निशाने पर हैं. नेटिजंस ने पायल और कृतिका मलिक को उनकी बेटी तूबा के लुक के लिए ट्रोल किया था. लोगों का कहना था कि वह पायल और कृतिका की तरह नहीं दिखती हैं. वह सांवली है. पायल काफी दुखी हुईं थीं. वहीं, हाल में अरमान की बहन जब उनके घर आई थी, तब पायल और कृतिका ने उन्हें गिफ्ट दिए थे. इसी गिफ्ट के चक्कर में पायल और अरमान की बहन के बीच भी विवाद हुआ. इसके बाद पायल और कृतिका ने प्रतिक्रिया दी है.

अरमान मलिक की बहन सपना तन्वी/मलिक ने हाल में अपने व्लॉग में रोते हुए अरमान, पायल और कृतिका पर कई गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि अरमान और पायल उनसे उनकी यूट्यूब की कमाई के पैसे मांगते हैं. उन्होंने उनकी कोई मदद नहीं की. वह अस्पताल में भर्ती थी, तब भी कोई मदद के लिए नहीं आया. साथ ही कपड़े दिखाने को लेकर भी उन्होंने रोते हुए अपना हाल बताया.

पायल और कृतिका ने सपना को उस वक्त गिफ्ट दिए थे जब वह उनकी और उनके न्यूली बॉर्न बेबी की देखभाल करने आई थीं. पायल और कृतिका ने अपने नए व्लॉग में अप्रत्यक्ष रूप से सपना के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि हर घर में लड़ाई होती है. लेकिन कोई इस तरह उसे बाहर नहीं उछालता. उन्होंने ये भी कहा कि वह इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहतीं. कृतिका ने कहा कि वह एक ही बार में जरूरत पड़ने पर सभी सवालों के जवाब देंगी.

पायल मलिक ने सपना पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने किसी से पैसे नहीं मांगे. उन्होंने बिना किसी का नाम लिए ये भी कहा कि वह अपने वीडियो बनाकर उन्हें क्यों टैग करती हैं. वह बिना टैग किए अपने वीडियो चलाकर दिखाएं. पायल और कृतिका ने लोगों के मैसेज भी पढ़ें. कुछ लोगों ने उन्हें सपोर्ट किया हुआ था, जबकि कुछ उन्हें ट्रोल करते दिख रहे थे.

पायल अपनी ननद के बारे में बात करते हुए कहा कि कोई भी बहन अपने भाई के लिए ऐसा बोलती कि वह मर जाएगा. उन्हें आज नहीं तो कल उन्हें अपनी गलती जरूर एहसास होगा. पायल ने कहा कि वह डिप्रेशन में आ गई हैं और वह आज के बाद व्लॉग नहीं बनाएंगी.

Tags: Viral news, Youtuber

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया