ये लो! शोरूम से निकलते ही बदल गए Jimny के टायर, आखिर क्यों हुआ ऐसा? जानें पूरी डिटेल


हाइलाइट्स

लुधियाना में जिम्नी को किया गया है मॉडिफाई.
5 इंच बढ़ा दिया टायर साइज.
कार में 15 इंच के अलॉय देती है कंपनी.

नई दिल्ली. हाल ही में देश की सबसे बड़ी कार मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ने अपनी एसयूवी जिम्नी को लॉन्च किया और अब ये लोगों तक पहुंचनी शुरू हो गई है. कार की दीवानगी कुछ इस कदर थी कि ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस करने के बाद कंपनी ने जब इसकी बुकिंग शुरू की तो कुछ ही समय में 30 हजार लोगों ने एसयूवी को बुक करवा दिया था. अब कंपनी जोरों शोरों पर इसकी डिलीवरी भी कर रही है. लेकिन लुधियाना में डिलीवर हुई एक ब्लैक कलर की जिम्नी के साथ कुछ ऐसा हुआ कि सभी को इसके वीडियो (Jimny Video)ने चौंका दिया.

पंजाब के लुधियाना में एक जिम्नी के टायर डिलीवरी के ठीक बाद बदल गए. चौंकिए मत दरअसल इस जिम्नी को शोरूम से निकालते ही ओनर ने इसको मॉडिफाई करवाने का डिसीजन ले लिया. और सीधे कार को शहर स्थित एक टायर के शोरूम पर लेकर पहुंच गया. यहां पर कार में 20 इंच के स्पोक अलॉय लगवाए और साथ ही टायर्स भी बदल दिए.

यह भी पढ़ें: कल की आई कार तोड़ रही Tata-Mahindra के ग्राहक, एक महीने में कर डाली बंपर बिक्री, Hyundai के भी छूटे पसीने

5 इंच बढ़ा दिया टायर साइज
वी‌‌डियो में देखा जा सकता है जिम्नी ओनर ने कार के साथ आने वाले 15 इंच के अलॉय को हटा कर 20 इंच के 5 स्पोक अलॉय कार में इंस्टॉल करवाए हैं. दरअसल जिम्नी में हाईवे रेडी टायर्स आते हैं लेकिन कार को ऑफ रोडिंग के हिसाब से बनाने के लिए इसमें टायर को अपग्रेड करवाना सही होता है.

आसानी से कर सकते हैं अपग्रेड
जिम्नी के आर्क में इतना स्पेस दिया जाता है कि टायरों को आसानी से अपग्रेड किया जा सकता है. कार में फिलहाल कंपनी 195-80 सेक्‍शन के टायर दिए जाते हैं और इन्हें आसानी से बढ़ाया जा सकता है. हालांकि टायर साइज बढ़ाने से कार की परफॉर्मेंस और माइलेज पर असर पड़ सकता है.

Tags: Auto News, Car Bike News, Maruti Suzuki

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More

उत्तर प्रदेश के बांदा निवासी 9 वर्षीय पुत्र ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया 2 मिनट में 200 देश के झंडे पहचान कर बताने वाला पार्थ झा नमक बच्चों ने इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है माता-पिता वर्तमान में मुंबई में रहते हैं डॉक्टर जे विक्रम चाइल्ड स्पेशलिस्ट चाइल्ड केयर नर्सिंग होम के मालिक मामा है मामा जी ने एक प्रेस वार्ता के दौरान बताया कि उनका भांजा पार्थ झा ने 2 मिनट में 200 देश के फ्लैग पहचान कर बताने में महारत हासिल की है महाराष्ट्र राज्य में स्थित संस्था ने गोल्ड मेडल और एक प्रमाण पत्र दिया है इस वक्त उसका नाम इंटरनेशनल बुक ऑफ़ रिकार्ड्स मैं दर्ज किया गया है भांजा और बहन पार्थझा मां जयश्री पिता अशोक झा बांदा के रहने वाले हैं हालांकि इसमें कोई शक नहीं है इतनी कम उम्र में 200 देश के झंडों का पहचान करना यह एक चमत्कार ही है दिमाग इस बच्चे का कंप्यूटर की तरह कार्य कर रहा है बांदा का लाल मुंबई में रहकर नाम पैदा कर रहा है सिर्फ बांदा भर का नहीं पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया