रामभक्तों का इंतजार हुआ खत्म, जानें किस दिन अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे रामलला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


सर्वेश श्रीवास्तव/अयोध्या. अब वह दिन दूर नहीं जब अपने भव्य मंदिर में भगवान राम विराजमान होंगे और अपने भक्तं को दर्शन देंगे. सूत्रों के मुताबिक, 22 जनवरी 2024 को भगवान श्रीराम अपने भव्य मंदिर में विराजमान कर दिए जाएंगे. इसके लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है.

बता दें कि संपूर्ण राम मंदिर का निर्माण 2025 में पूरा होगा. लेकिन मंदिर के पहले फेज का निर्माण दिसंबर 2023 में पूरा कर लिया जाएगा और जनवरी 2024 के शुभ मुहूर्त में भगवान राम भव्य मंदिर में विराजमान हो कर दिव्य दर्शन देंगे.

सूत्रों के मुताबिक, भगवान राम 22 जनवरी 2024 को अपने भव्य मंदिर में विराजमान होंगे. इसके लिए तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है. तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रण पत्र भी भेजा है. हालांकि पीएमओ की तरफ से अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है. न ही तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इसके बारे में औपचारिक जानकारी दी है.

बताया जा रहा है कि इस मौके पर पूरे देश में 7 दिवसीय महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. इसके लिए बाकायदा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने 10 सदस्य समिति का भी गठन कर रहा है. देश के हर मठ मंदिर में इस दिन अनुष्ठान का आयोजन किया जाएगा. प्राण प्रतिष्ठा के दौरान वास्तु पूजा से लेकर विभिन्न अनुष्ठान कराए जाएंगे. प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नामचीन हस्तियां मौजूद होंगी.

आपको बताते चलें कि श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए देश के 7 ज्योतिषाचार्य से शुभ मुहूर्त भी निकलवा लिया है. सूत्रों के मुताबिक 15 जनवरी से 25 जनवरी के बीच में 4 ऐसे शुभ मुहूर्त हैं. 15 जनवरी मकर संक्रांति के अलावा 21 जनवरी, 22 जनवरी और 25 जनवरी की तिथि को शुभ माना जा रहा है. ज्योतिष शास्त्र की मानें तो 22 जनवरी को शांकभरी नवरात्र का अंतिम दिन है और आनंद योग है. शायद यही वजह है कि प्राण प्रतिष्ठा के लिए यह दिन उपयुक्त माना जा रहा है.

इसके अलावा 21 जनवरी को प्रतापति योग और पुत्रदा एकादशी का मुहूर्त है, जबकि 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस. इस दिन प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली में रहते हैं. इसलिए 25 जनवरी का दिन प्राण प्रतिष्ठा के लिए संभव नहीं है. हालांकि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि की मानें तो भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा जनवरी के तीसरे सप्ताह में की जाएगी.

.

FIRST PUBLISHED : June 13, 2023, 10:20 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें